Bigg Boss 15: बिग बॉस हाउस में किचन का माहौल हुआ गर्म, Umar Riaz-Pratik Sehajpal के बीच हुई नोकझोंक

Published : Nov 12, 2021, 11:04 PM ISTUpdated : Nov 12, 2021, 11:47 PM IST
Bigg Boss 15: बिग बॉस हाउस में किचन का माहौल हुआ गर्म, Umar Riaz-Pratik Sehajpal के बीच हुई नोकझोंक

सार

बिग बॉस हाउस में कभी घर में साफ-सफाई को लेकर लड़ाई होती है तो कभी बर्तन धोने को लेकर। शुक्रवार को आए एपिसोड में उमर रियाज (Umar Riaz) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) बर्तन धोने को लेकर उलझ पड़े।

'बिग बॉस 15' (Bigg boss 15) में गेम को जीतने के लिए घरवाले नए-नए प्लानिंग करते नजर आते हैं। वहीं, रियलिटी शो के हाउस में जो चीज शुरू से अभी तक चली आ रही है वो है कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े। कभी घर में साफ-सफाई को लेकर लड़ाई होती है तो कभी बर्तन धोने को लेकर। शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में उमर रियाज (Umar Riaz) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) बर्तन धोने को लेकर उलझ पड़े। दोनों के बीच खूब बहस हुई। इन दोनों की लड़ाई में कुछ घरवाले मजे लेते भी दिखाई दिए। 

बर्तन साफ करने को लेकर उमर ने टोका तो प्रतीक उखड़े

उमर रियाज घर के कैप्टन है और वीआईपी जोन में पहुंच चुके हैं। वहीं प्रतीक सहजपाल इस हफ्ते नॉमिनेशन में हैं। इसकी वजह से उनमें गुस्सा है। वो किसी ना किसी से भिड़ते नजर आ रहे हैं। कैप्टन होने की वजह से रियाज बार-बार बांटे गए काम नहीं होने पर सवाल उठाते हैं। किचन में बर्तन की सफाई को लेकर रियाज ने जब प्रतीक को टोका तो वो उखड़ गए। 

करण कुंद्रा और विशाल ने की मस्ती 

दोनों के बीच खूब तूतू-मैंमैं हुई। इस दौरान घरवाले दो गुटों में बंटे दिखाई दिए। इतना ही नहीं करण कुंद्रा और विशाल कोटिया कैमरे के सामने यह बोलते नजर आते हैं कि मारपीट जब मना है तो पता नहीं क्यों दोनों हाथ बांध कर लड़ने को तैयार हो जाते हैं। वो मजाक उड़ाते नजर आते हैं।

प्रतीक ने बताया क्यों नहीं धोया बर्तन

इसके बाद प्रतीक सभी को समझाते हैं कि बर्तन धोने का काम किस तरह होता है। अगर मैं एक दिन का बचा हुआ खाना दूसरे दिन खाता हूं तो उस बर्तन की धोने की जिम्मेदारी मेरी है। लेकिन अगर सब लोग मिलकर खाते हैं तो उस वक्त जिसे बर्तन धोने का काम दिया गया है वो करेगा।

शमिता और उमर के बीच भी हुई बहस

शमिता शेट्टी (shamita shetty) और उमर के बीच भी शो में बहस हुई। नॉमिनेशन को लेकर दोनों के बीच खूब बहस हुई। इन दोनों के बीच लड़ाई को देखकर वीआईपी जोन में पहुंचे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश खूब हंसते नजर आए। नेहा भसीन ने करण कुंद्रा को हंसने पर टोकती है। उन्होंने कहा कि तू जो कर रहा है ना वो गलत है। 

और पढ़ें:

KBC13: जब सेट पर Soonu Sood और Kapil sharma बन गए अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा, Big B हो गए खामोश

Aryan Khan के जन्मदिन पर Shah Rukh Khan का ये है प्लान, Juhi Chawla ने भी लिया संकल्प

Jacqueline Fernandez ने बिकिनी में दिया सेक्सी पोज, फैंस बोले- दिन बना दिया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
KSBKBT2: तुलसी-मिहिर में बड़ा कौन, जानें शो के इन 6 स्टार्स की Real Age