
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में इन दिनों काफी कुछ देखने और सुनने को मिल रहा है। शो के मेकर्स हर दिन दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड के बारे में अपडेट्स देते रहते हैं। कुछ मिनट पहले ही शो से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में घरवाले कैप्टन बनने की होड़ में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। कलर्स के इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर कर लिखा- कैप्टन बनने की आड़ में क्या सारी हदें पार कर देंगे घरवाले? जानने के लिए देखिए #BiggBoss15 आज रात 10.30 बजे। इस प्रोमो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है। इतना ही नहीं वे ये बी बता रहे हैं कि आखिर कैप्टन किसे बनना चाहिए। आपको बता दें कि बिग बॉस ने हाल ही में सभी घरवालों के सामने इस शो के दो हफ्ते एक्सटेंड होने की घोषणा की थी। इसे सुनकर ज्यादा कंटेस्टेंट्स को खुशी नहीं हुई।
हर कोई चाह रहा कैप्टन बनना
सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कहते है कि कई हफ्टों बाद घर को मिलेगा अपना नया कैप्टन लेकिन चुनाव होगा नॉन वीआईपी के यहां। इतना सुनते घरवाले आपस में डिस्कस करने लगते हैं। हर कोई अपपी दावेदारी पेश करता नजर आ रहा है। वहीं, कुछ ये प्लानिंग भी करते दिखे कि किसे कैप्टन बनना चाहिए और किसे नहीं। इसी बीच शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) कहती है कि मैं अगर कैप्टन बनूंगी तो मैं बहुत फेयर रहूंगी। शमिता की बात सुनकर राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपनी जगह से उठकर हाथ जोड़कर कहती है- मुझे नहीं लगता कि शमिता जी कहीं से भी फेयर होगी। वहीं, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) कहती है कि मुझे एक मौका दिया कैप्टन बनने का।
राखी सावंत ने मारने उठाया पत्थर
प्रोमो में देका जा सकता है कि अभिजीत बिचकुले कहते हैं कि मैं पहले जाऊंगा। उनके आसपास खड़े घरवाले कहते है आप नहीं आ सकते तो इस बात पर अभिजीत कहते है अगल मैं जीतकर आता हूं तो कुछ भी करता हूं। इसी बीच निशांत भट कहते है कि आपसी सहमति के बिना कोई नहीं जाएगा। इसी बीच किसी बात को लेकर प्रतीक और अभिजीत आपस में बिड जाते है। ये देखकर राखी बीच में कूद पड़ती है। वो कहती है- आप पर बल का उपयोग कर रहे हैं, आपमें ताकत नहीं है क्या। फिर वो गुस्से में एक बड़ा सा पत्थर उठाकर ले आती है और कहती है दादा को छोड़ों। उसको हाथ लगाया तो मैं तुम लोगों का तोड़ूंगी। राखी को ऐसा करता देख शमिता कहती है अचानक इन्होंने तय कर लिया कि ये बिग बॉस के खिलाफ जाएंगी।
ये भी पढ़ें
Soha Ali Khan ने सबके सामने खोल दी मां और भाई की सीक्रेट पोल, भाभी Kareena Kapoor के लिए कहीं ये बात
Amrapali Dubey Birthday: ऐसा मिला था इस भोजपुरी हीरोइन को पहला ब्रेक, रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।