- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Aamrapali Dubey Birthday: कभी इतनी दुबली पतली दिखती थीं आम्रपाली, मिलिए भोजपुरी की 10 खूबसूरत हीरोइन से
Aamrapali Dubey Birthday: कभी इतनी दुबली पतली दिखती थीं आम्रपाली, मिलिए भोजपुरी की 10 खूबसूरत हीरोइन से
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) 35 साल की हो गई हैं। 11 जनवरी, 1987 को गोरखपुर में पैदा हुईं आम्रपाली ने 8 साल पहले फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (Nirahua Hindustani) से डेब्यू किया था। डेब्यू के वक्त आम्रपाली बेहद दुबली-पतली थीं। हालांकि, अब उन्होंने काफी वेट गेन कर लिया है। आम्रपाली को उनके पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आम्रपाली का मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा। जब कॉलेज जाने की उम्र हुई तो उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया और एक दिन फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गईं। भोजपुरी में आम्रपाली के अलावा कई खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 हीरोइनों के बारे में।

आम्रपाली दुबे :
आम्रपाली (Aamrapali Dubey) के को-स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी मानते हैं कि वे काफी ज्यादा बिंदास और ओपन माइंडेड हैं। इस बारे में खुद आम्रपाली का कहना है कि वे थोड़ी अलग किस्म की हैं, अगर कोई उन्हें हंसने को बोलेगा तो वे बेमतलब का बहुत सारा हंस सकती हैं। आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और इस दौरान वे मॉडलिंग भी करती थीं। आम्रपाली को निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा है काशी, राम लखन से काफी पॉपुलैरिटी मिली।
अंजना सिंह :
अंजना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की थी भोजपुरी फिल्मों के सदाबहार सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म 'एक और फौलाद' से। इसकी शूटिंग उन्होंने अप्रैल 2011 में शुरू की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अंजना की अदाकारी के चर्चे होने लगे थे। बाद में अंजना ने निरहुआ के साथ 'वर्दी वाला गुंडा', पवन सिंह के साथ 'लावारिस', खेसारी लाल के साथ 'लहू के दो रंग', विराज भट्ट के साथ 'मर्द तांगेवाला' जैसी फिल्मों में काम किया।
अक्षरा सिंह :
30 अगस्त, 1991 को जन्मीं अक्षरा मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा के पिता बिपिन सिंह जहां भोजपुरी फिल्मों में चरित्र अभिनेता हैं, वहीं मां नीलिमा सिंह भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। अक्षरा ने करियर की शुरुआत रवि किशन के अपोजिट 2010 में भोजपुरी फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान खेसारीलाल के साथ आई फिल्म 'बलमा बिहार वाला' से मिली। अक्षरा ने कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है, जिनमें सर्विस वाली बहू, काला टीका प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने महुआ टीवी पर रियलिटी शो 'जिला टॉप' को होस्ट भी किया है।
रानी चटर्जी :
रानी चटर्जी ने अपना करियर तब शुरू किया था जब वो क्लास 10th में थी। उनकी पहली फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' थी। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी को कास्ट किया गया था। फिल्म के दौरान रानी सिर्फ 16 साल की थी। इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा की बड़ी हिट साबित हुई। रानी ने कुछ वक्त पहले वेब सीरिज मस्तराम में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर में 'नागिन' और 'देवरा बड़ा सतावेला' जैसी हिट फिल्में भी दी हैं।
मोनालिसा :
'बिग बॉस 10' से सुर्खियों मे आईं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा ने अब तक 50 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा ने बिग बॉस में बतौर सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। यहां उनकी नजदीकियां कॉमनर मनु पंजाबी के साथ देखने को मिली थीं। हालांकि, शो से इविक्ट होने से पहले उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से 'बिग बॉस' के घर में ही शादी की। बता दें कि विक्रांत भी भोजपुरी एक्टर हैं।
काजल राघवानी :
काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई, 1990 को बिहार के तेगहर गांव में हुआ था। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। काजल ने साल 2013 में फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था। उनकी फेमस फिल्म है 'देवरा भइल दीवाना'। इसमें उनके को-स्टार प्रदीप पांडेय थे। काजल भोजपुरी स्टार पवन सिंह, निरुहुआ और खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुकी हैं।
निधि झा (लूलिया) :
निधि झा लूलिया के नाम से जानी जाती हैं। वो आज एक खास मुकाम पर हैं। खास जब फिल्मों में नेगेटिव किरदार की बात आती है तो निधि का चेहरा डायरेक्टर्स के दिमाग में सबसे पहले आता है। निधि ने फिल्म 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसमें उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। निधि आज भोजपुरी की उन एक्ट्रसेस में से एक हैं, जिनके पास कई प्रोजक्ट्स भी हैं। अभी तक की फिल्मों में उनके काफी दमदार कैरेक्टर्स रहे हैं। निधि हर तरह के रोल में आसानी से फिट हो जाती हैं फिर वो चाहे हीरोइन का हो या फिर विलेन का।
मधु शर्मा :
मधु शर्मा ने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। साउथ की दर्जनभर सफल फिल्मों में काम करने के बाद मधु ने भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने 2011 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से भोजपुरी फिल्मों डेब्यू किया। मधु जयपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1984 को एक मारवाड़ी फैमिली में हुआ था। भोजपुरी की ये एक्ट्रेस ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके अलावा किक बॉक्सिंग भी जानती हैं। ताइक्वांडो और किक बॉक्सिंग की जानकारी के चलते ही ये फिल्म्स में एक्शन सीन खुद करती हैं।
प्रियंका पंडित :
प्रियंका पंडित को 2009 में 12वीं में पढ़ाई करने के दौरान ही एक गुजराती फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। फिर एक पार्टी में भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर ने काम करने का ऑफर दिया। 2013 में मैंने भोजपुरी फिल्म 'जीना तेरी गली में' की। एक साल के गैप के बाद 2014 में फिल्म 'जानेमन' से वापसी की। प्रियंका ने फिल्म 'दिल भईल दीवाना' में एक आइटम सांग किया था, जो 2015 में बहुत फेमस हुआ था। प्रियंका ने बताया कि अबतक 20-22 फिल्में मैंने की हैं।
पाखी हेगड़े :
पाखी हेगड़े ने फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ की फिल्मों से की थी, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो पाखी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। शुरू में इनकी फिल्में हिट तो हुईं, लेकिन उसका श्रेय अभिनेताओं को मिल जाता था। ऐसे में पाखी ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत से काम करती रहीं। पाखी ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ भोजपुरी फिल्म 'गंगा देवी' और इसी के हिंदी वर्जन 'श्रीमती नेता जी' में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें
Amrapali Dubey Birthday: ऐसा मिला था इस भोजपुरी हीरोइन को पहला ब्रेक, रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड
Fatima Sana Shaikh Birthday: 'दंगल गर्ल' को शादी पर नहीं है विश्वास, Aamir Khan से जुड़ा नाम
Bigg Boss 15: कोरोना की चपेट में आए बिग बॉस, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन, अब कैसे चलेगा शो?
Mohit Malik का 9 महीने का बेटा कोरोना पॉजिटिव, Nakuul Mehta-Kishwer Merchant के बच्चे भी संक्रमित
इतने स्क्वेयर फीट में फैला है Hrithik Roshan का आलीशान घर, कुछ इस तरह रखा है सजाकर, Inside Photos
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।