- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Fatima Sana Shaikh Birthday: 'दंगल गर्ल' को शादी पर नहीं है विश्वास, Aamir Khan से जुड़ा नाम
Fatima Sana Shaikh Birthday: 'दंगल गर्ल' को शादी पर नहीं है विश्वास, Aamir Khan से जुड़ा नाम
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) 11 जनवरी यानी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। अभिनेत्री अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। फातिमा की पैदाइश भले ही हैदराबाद में हुई लेकिन वो मुंबई में पली बढ़ी हैं। फातिमा के पिता विपिन शर्मा ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जबकि उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। वहीं पिता जम्मू के रहने वाले हैं। आइए 'दंगल गर्ल' की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं...

फातिमा सना शेख ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह फिल्म चाची 420, वन 2 का 4, बड़े दिलवाला में बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं।
फातिमा को आमिर खान (Aamir khan) की फिल्म दंगल से पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें 'दंगल गर्ल' के नाम से पुकारा जाने लगा। इस फिल्म में वो पहलवान महावीर सिंह फोगाट जिसके रोल में आमिर खान नजर आए थे उनकी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाया था।
इसके बाद वो फातिमा आमिर के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में नजर आई थीं। उस वक्त गॉसिप के गलियारों में आमिर और फातिमा के बीच अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं। जो की अभी तक जारी है।
आमिर खान के किरण राव से तलाक लेने के पीछे की वजह फातिमा को ही बताया जाता है। लेकिन अदाकारा को शादी में विश्वास नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि मैं शादी पर विश्वास नहीं करती हूं। मेरा मानना है कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको शादी को किसी डॉक्यूमेंट पर पक्का करने की जरूरत नहीं है। फातिमा ने आगे कहा कि शादी डॉक्यूमेंटेड होती है, इसका यह मतलब नही है कि आप सच में उस व्यक्ति से प्यार करते हैं। मैं इस मामले में खुले विचारों वाली हूं।
फिल्मों में आने से पहले फातिमा टीवी में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में काम किया है। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।
फातिमा की साल 2020 में 'लूडो' और 'सूरज पे मंगल भारी' फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें उनके काम की सराहना मिली थी।
फातिमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।
और पढ़ें:
MALAIKA ARORA से अब मिल पाएंगे ARJUN KAPOOR, अर्जुन समेत कपूर परिवार हुआ कोरोना निगेटिव
कौन हैं एक्टर सिद्धार्थ जो Saina Nehwal को लेकर आ गए चर्चा में, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।