Bigg Boss 15 Updates : Shamita Shetty के कारण BF से बुरी तरह चिढ़ गई Tejasswi Prakash, उठाया ये कदम

Published : Jan 06, 2022, 03:53 PM IST
Bigg Boss 15 Updates : Shamita Shetty के कारण BF से बुरी तरह चिढ़ गई Tejasswi Prakash, उठाया ये कदम

सार

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस शो 15 का कुछ मिनट पहले ही एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में जो झलक दिखाई गई है वो एपिसोड गुरुवार रात को प्रसारित किया जाएगा। 

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस शो 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में अभी भी टिकट टू फिनाले टास्ट किया जा रहा है। वहीं, मेकर्स भी शो को पॉपुलर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ मिनट पहले ही शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में जो झलक दिखाई गई है वो एपिसोड गुरुवार रात को प्रसारित किया जाएगा। दरअसल, टिकट टू फिनाले जीतने की होड़ में दोस्ती और प्यार में दरार पड़ने लगी है। अपकमिंग एपिसोड में करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश  (Tejasswi Prakash) के बीच फिर से तनाव देखने को मिलेगा। बता दें कि रात को आने वाले एपिसोड में निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की दोस्ती के बीच भी टिकट टू फिनाले टास्क आएगा। वैसे, आपको बता दें कि शो का फिनाले 16 जनवरी को हो सकता है। 


प्रोमो में देखने मिला बहुत कुछ
सामने आए नए प्रोमो में नॉन वीआईपी सदस्यों को टिकट टू फिनाले जीत चुके घरवालों द्वारा दी गई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शमिता शेट्टी इस टास्क में सभी पर भारी पड़ती दिख रही हैं। पहले अभिजीत बिचुकले, निशांत भट्ट की शमिता के साथ बहस हुई। इसके बाद बारी आती है शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश की। बहस शुरू होने से पहले ही तेजस्वी ऐलान करती है कि वो टास्क को सीरियसली नहीं खेलेगी क्योंकि वीआईपी मेंबर चाहते हैं कि वो हार जाएं। टास्क में तेजस्वी को साबित करना था कि शमिता उनसे ज्यादा आलसी हैं। लेकिन वो ऐसा नहीं करती और उमर रियाज, करण कुंद्रा और रश्मि देसाई, शमिता को जीता देते है। अपने ब्वॉयफ्रेंड यानी करण कुंद्रा को शमिता को सपोर्ट करता देख तेजस्वी बुरी तरह से चिढ़ जाती है और गार्डन एरिया में जाकर रोने लगती है। 


तेजस्वी प्रकाश की गंदी आदते
बीते एपिसोड में बिग बॉस ने नॉन वीआईपी में से किसी एक सदस्य को वीआईपी जोन में पहुंचने के लिए एक टास्क दिया था, जिसमें तेजस्वी प्रकाश की गंदी आदतों के बारे में दर्शकों को पता चला। दरअसल, टास्क में वीआईपी जोन में पहुंचे चारों सदस्यों ( राखी सावंत, रश्मि देसाई, उमर रियाज और करण कुंद्रा) को जज बनाया गया। इसके अलावा बाकी सदस्यों को एक-एक प्वाइंट पर बहस करने का टास्क दिया गया। बिग बॉस ने बाथरूम में हाइजीन को लेकर देवोलीना को किसी अन्य सदस्य को आरोपी बनाने के लिए कहा।  देवोलीना ने तेजस्वी को आरोपी बनाया। देवोलीना ने आरोप लगाया कि तेजस्वी बाथरूम साफ सही तरीके से नहीं करती हैं।  इसके बाद देवोलीना ने कहा कि तेजस्वी ब्रश नहीं करती हैं। कभी-कभी वो दिनभर ब्रश नहीं करती हैं। वो नहाती भी नहीं है। वो हाइजीन का ख्याल नहीं रखती हैं। 

 

ये भी पढ़ें

Om Puri Anniversary: पटरियों पर बिता बचपन, ढाबे पर धोए बर्तन, विवादों से भरी रही पर्सनल लाइफ

Somy Ali ने Salman Khan के पेरेंट्स को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया किस वजह से हुआ था ब्रेकअप

Bindiya Goswami Birthday: गोलमाल की एक्ट्रेस को आज भी है पति से इतनी बड़ी शिकायत, घर से भाग इनसे की दूसरी शादी

AR Rahman Birthday: पढ़ने में बेहद कमजोर ए आर रहमान करना चाहते थे सुसाइड, एक फकीर ने बदल दी जिंदगी

Bigg Boss 15: एक गेम ने खोल दी तेजस्वी प्रकाश की पोल, ब्रश करने और नहाने से दूर भागती हैं अदाकारा

Pawan Singh Birthday: कभी ऐसे दिखते थे पवन सिंह, अब लोग एक्टर को कहते हैं भोजपुरी फिल्मों का Salman Khan

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

New OTT Releases: Netflix से JioHotstar तक, इस हफ्ते कहां क्या नया आ रहा?
The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर