
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो का फिनाले 16 जनवरी को हो सकता है। वहीं, बिग बॉस के घर में इन दिनों बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। इस टास्ट में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ जहर भी उगल रहे हैं। हर कोई किसी भी कीमत पर फिनाले तक पहुंचना चाह रहा है। इसी बीच खबर है कि उमर रियाज (Umar Riaz) को घर से बेघर कर दिया है। उनके घर से बाहर होने की खबर से उनके भाई असीम रियाज (Asim Riaz) और होने वाली भाभी हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana)ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही। असीम जहां भाई के बेघर होने से दुखी है वहीं, हिमांशी काफी गुस्से में है।
चौंक गए सभी
खबर है कि इस हफ्ते घर से चौंकाने वाला एविक्शन देखने को मिलेगा। उमर रियाज को लेकर खबरें हैं कि अब शो में उनका सफर खत्म हो चुका है। उनको इस सीजन का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स माना जा रहा था। शो अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन उमर के भाई असीम रियाज और हिमांशी खुराना के ट्वीट इस बात का इशारा किया है उमर घर से बाहर हो गए हैं। असीम ने ट्वीट कर लिखा- अच्छा खेला @realumarriaz लव यू ब्रो। वहीं, हिमांशी ने लिखा- वो वही करते हैं जो वो करना चाहते हैं… वोट करो या फिर निकाल दो… और फिर मेंटल हेल्थ भी खराब कर दो। अच्छा खेला उमर @realumariaz।
सलमान खान लगाएंगे क्लास
वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) पर एक बार फिर से सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते दिखाई देंगे। वीकेंड का वार पर घर में कई सेलेब्स की एंट्री होने वाली है। खबरें हैं कि उमर रियाज को वोट न मिलने के कारण घर से बेघर किया गया है। हालांकि, खबरों की मानें तो उमर को 75 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इस हफ्ते घर में होने वाले टिकट टू फिनाले टास्क में उमर रियाज ने बेकाबू होकर प्रतीक सहजपाल पर हाथ उठाया था और शायद इसी वजज से उनको घर बेघर होने का फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें
Nusrat Jahan Birthday: प्यार, शादी और फिर धोखा, कुछ ऐसे विवादों से भरी पड़ी है एक्ट्रेस की लाइफ
Swara Bhasker हुईं कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद भी हुईं संक्रमण की शिकार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।