
एंटरटेनमेंट डेस्क. कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के 16वें सीजन का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें होस्ट सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के मोगैम्बो के गेटअप में देखा जा सकता है। सलमान ने अमरीश पुरी द्वारा निभाए गए मोगैम्बो के किरदार की तरह ही ड्रेस पहनी हुई है। ठीक उसी अंदाज़ में वे चेयर पर बैठे हैं और वैसे ही चेयर के हत्थे पर अपनी उंगलियां फिरा रहे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक भी फिल्म वाला ही है। लेकिन उनके डायलॉग में ट्विस्ट है।
मोगैम्बो अब खुश नहीं होगा
सलमान खान कह रहे हैं, "मोगैम्बो अब कभी खुश नहीं होगा। क्योंकि अब सबको डर लगेगा बिग बॉस से। 'बिग बॉस सीजन 16' गेम बदलेगा। क्योंकि अब 'बिग बॉस' खुद खेलेगा।" चैनल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, "होगा सबका गेम फेल, जब आएंगे बिग बॉस खुद खेलने ये खेल।" इसके साथ बताया गया है कि 'बिग बॉस' के 16वें सीजन का प्रीमियर एक कतूबर को 9:30 बजे होगा।
गब्बर के रोल में दिख चुके सलमान
इससे पहले सलमान खान ने एक अन्य प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें वे 'शोले' के गब्बर सिंह के गेटअप में दिखाई दिए थे और उन्होंने 'शोले' के डायलॉग को मोडिफाई करके बोला था। सलमान इसमें कह रहे थे, "पचास-पचास कोस दूर जब कोई बच्चा रोएगा तो मां कहेगी सोजा वरना बिग बॉस आ जाएगा।"
पहले कंटेस्टेंट का फर्स्ट लुक आया सामने
इस बीच 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट को लेकर भी कयासों का दौरान जारी है। चैनल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मास्क पहने एक शख्स की तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि ये शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। वीडियो में यह शख्स खुद अपने बारे में बता रहा है। यह कह रहा है कि वह मूलरूप से दिल्ली से है, लेकिन कुछ समय के लिए वह कनाडा चला गया था। इस शख्स ने यह भी बताया है कि उसने 10 साल कनाडा में बिताए हैं और अब मुंबई में काम कर रहा है। कंटेस्टेंट के मुताबिक़, वह दिखता फिरंगी है, लेकिन है एकदम देसी। उसने यह भी बताया है कि आज तक उसने किसी तरह की स्ट्रेटजी नहीं बनाई है। कंटेस्टेंट ने इस दौरान यह भी बताया है कि वह सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज का फैन है।
तो क्या ये हैं पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट?
मेकर्स ने नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि यह कन्फर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि 'साथ निभाना साथिया 2' फेम गौतम विज हैं। वैसे जिन नामों पर कयासों जोर है, उनमें मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, संबुल तौकीर टीना दत्ता, सुरभि ज्योति, अबू रोजिक शामिल हैं।
और पढ़ें...
'मैंने पायल है छनकाई' के रीमिक्स को लेकर नेहा कक्कड़ पर भड़कीं फाल्गुनी पाठक, बोलीं- सुनकर उल्टी आ गई
बैन हुईं ये 10 बॉलीवुड फ़िल्में, OTT प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से चल रहीं
'तारक मेहता...' की सोनू ने खरीदा नया घर, लेकिन इसके लिए जो कीमत चुकाई, वह कर देगी हैरान!
नशे में धुत सारा अली खान ने सिक्योरिटी गार्ड को गलत जगह किया टच, VIDEO देख लोग सुना रहे खरी-खोटी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।