कॉमेडियन राजीव निगम के जन्मदिन पर 9 साल के बेटे की मौत, दुखी मन से बोले-कोई ऐसा गिफ्ट देता है क्या

फेमस कॉमेडियन राजीव निगम (rajeev nigam) का 8 नवंबर को जन्मदिन था लेकिन यह दिन उनको जिंदगी भर का दर्द दे गया। दरअसल, इसी दिन राजीव के बेटे देवराज की मौत हो गई। राजीव ने इस बात की जानकारी खुद फेसबुक पर देते हुए पोस्ट लिखी। उन्होंने 9 साल के बेटे के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है, मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया। बिना बर्थडे केक काटे, पगला ऐसा कोई गिफ्ट देता है क्या? उनके बेटे की तबीयत मई 2018 में खराब होनी शुरू हो गई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2020 6:54 AM IST

मुंबई. फेमस कॉमेडियन राजीव निगम (rajeev nigam) का 8 नवंबर को जन्मदिन था लेकिन यह दिन उनको जिंदगी भर का दर्द दे गया। दरअसल, इसी दिन राजीव के बेटे देवराज की मौत हो गई। राजीव ने इस बात की जानकारी खुद फेसबुक पर देते हुए पोस्ट लिखी। उन्होंने 9 साल के बेटे के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है, मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया। बिना बर्थडे केक काटे, पगला ऐसा कोई गिफ्ट देता है क्या? उनके बेटे की तबीयत मई 2018 में खराब होनी शुरू हो गई थी। उस वक्त सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी ना देते हुए उन्होंने केवल इतना बताया था कि उनका बेटा वेंटिलेटर पर है।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवराज दो साल पहले तब बीमार पड़ा था जब वह दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था। इसके बाद वह कोमा में चले गए थे। बेटे की गिरती सेहत ने राजीव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। उन्होंने अपनी फिल्म 'हर शाख पर उल्लू बैठा है' की शूटिंग काफी  मुश्किलों में पूरी की थी। इस फिल्म की शूटिंग के बाद राजीव ने अपने सफल फिल्मी करियर को ताक पर रखते हुए पूरा फोकस फैमिली पर किया। वह बेटे के पास अपने होमटाउन कानपुर ही जाकर रहने लगे थे। अगस्त 2020 में राजीव को एक और झटका तब लगा था जब उनके पिता का देहांत हो गया था।

Latest Videos

Comedian Rajeev Nigam son passes away after his fathers Death on birthday
राजीव अपनी पत्नी अनुराधा निगम के साथ 2011 में आई फिल्म मां एक्सचेंज में नजर आए थे। राजीव ने बतौर स्टेंड अप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। वह लाफ्टर चैलेंज 2 के रनर अप रह चुके हैं। इसके अलावा वह कॉमेडी सर्कस जुबली शो के विनर भी थे। टीवी कॉमेडी शो शेखर सुमन मूवर्स एंड शेकर्स और कैरी ऑन शेखर को सक्सेसफुल बनाने में भी राजीव का परदे के पीछे से बहुत बड़ा हाथ था।

Share this article
click me!

Latest Videos

ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट
ईरान इजराइल के बीच अगर छिड़ी जंग तो क्या पड़ेगा भारत पर असर? Israel-Iran Conflict
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
56 साल बाद घर आई जवान की डेडबॉडी, इंतजार करते मर गए माता-पिता, पत्नी-बेटा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर