दुबई में बॉयफ्रेंड के साथ इस अंदाज में दिखी ये टीवी एक्ट्रेस, तलाक के बाद अब अकेले पाल रही बेटी

Published : Oct 12, 2019, 09:29 PM ISTUpdated : Oct 12, 2019, 09:33 PM IST
दुबई में बॉयफ्रेंड के साथ इस अंदाज में दिखी ये टीवी एक्ट्रेस, तलाक के बाद अब अकेले पाल रही बेटी

सार

काम्या और शलभ की मुलाकात को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। काम्या फरवरी, 2019 से ही शलभ डांग को जानती हैं। हालांकि 8 महीने की छोटी मुलाकात के बाद भी काम्या शलभ को अच्छी तरह समझने लगी हैं और उन्होंने शादी का मन बना लिया है।  

मुंबई। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम्या पंजाबी इन दिनों शलभ डांग को डेट कर रही हैं। दोनों इस वक्त दुबई के पाम जुमेराह स्थित अटलांटिस होटल में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। काम्या ने शलभ के साथ अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, हालांकि इनमें काम्या का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। एक तस्वीर में काम्या जहां बैकलेस नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो शलभ के साथ चेहरा छुपाती दिख रही हैं। बता दें कि जब से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आई हैं तब से ये दोनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। वैसे ये पहली बार है कि काम्या पंजाबी बॉयफ्रेंड शलभ के साथ बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। 

ऐसे हुई काम्या की शलभ से मुलाकात...
काम्या के मुताबिक कुछ समय पहले वो बीमार थीं। इलाज के दौरान उनकी मुलाकात शलभ डांग से हुई। कुछ समय बाद ही काम्या शलभ को डेट करने लगी थीं। डेटिंग के दौरान ही शलभ डांग ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद काम्या शलभ को मना नहीं कर पाईं और उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी।

7 महीने से शलभ को जानती हैं काम्या...
काम्या और शलभ की मुलाकात को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। काम्या फरवरी, 2019 से ही शलभ डांग को जानती हैं। हालांकि 8 महीने की छोटी मुलाकात के बाद भी काम्या शलभ को अच्छी तरह समझने लगी हैं और उन्होंने शादी का मन बना लिया है।

गणेश चतुर्थी पर काम्या के घर पहुंचे थे शलभ...
गणेश चतुर्थी के मौके पर शलभ डांग को काम्या पंजाबी के घर पर देखा गया था। इस दौरान काम्या और शलभ गणपति बप्पा की पूजा करती नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं लेकिन कपल अपनी शादी की सारी रस्में मुंबई में करना चाहता है।

तलाकशुदा हैं काम्या पंजाबी...
काम्या पंजाबी ने बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की 2009 में एक बेटी आरा हुई। 2013 में काम्या और बंटी का तलाक हो गया और अब वे अपनी बेटी की देखभाल अकेले ही कर रही हैं। काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shark Tank India Judge Azhar Iqubal का घर किसी महल से कम नहीं, देखे 8 Inside Photos
TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा