बाथरूम बिना लॉक किए नहा रहे थे सिद्धार्थ, तभी गलती से अंदर घुसीं कोएना, फिर ऐसा था रिएक्शन

Published : Oct 12, 2019, 10:37 AM IST
बाथरूम बिना लॉक किए नहा रहे थे सिद्धार्थ, तभी गलती से अंदर घुसीं कोएना, फिर ऐसा था रिएक्शन

सार

पारस ने घरवालों का ये पूरा वाकया बताया। डाइनिंग टेबल पर आसिम रिआज बाकी सदस्यों से ये बात शेयर करते दिखते हैं, जिसके बाद सभी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

मुंबई. सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 13' में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच खूब सारे लड़ाई-झगड़े और बहसबाजी देखने को मिल रही है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स टास्क जीतने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शो में कई बार ऐसे मोमेंट्स होते हैं जब बिग बॉस काफी सुर्खियों बटोरता है। अब हाल ही में शो में कोएना और सिद्धार्थ डे के बीच ऐसा वाकया हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। 

जोर-जोर से चिल्लाते हुए आईं बाहर

वूट पर शेयर किए गए एक वीडियो में सिद्धार्थ डे को ऊप्स मोमेंट का सामना करना पड़ा। दरअसल, सिद्धार्थ डे बाथरुम में नहाने जाते हैं और वे उसे लॉक करना भूल जाते हैं। इस दौरान गलती से कोएना मित्रा अंदर चली जाती हैं। फिर वो जोर-जोर से चिल्लाते हुए बाहर आ जाती हैं। वॉशरूम एरिया में पारस और माहिरा मौजूद थे। ये सारा नजारा दोनों ने देखा और वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके बाद एक्ट्रेस बाथरुम से बाहर आकर पारस से पूछा कि वॉशरूम ाक दरवाजा क्यों खुला था? तभी पारस कहते हुए दिखते हैं कि बेशर्म है ये बंदा।

पारस ने वाकया घरवालों का बताया 

पारस ने घरवालों का ये पूरा वाकया बताया। डाइनिंग टेबल पर आसिम रिआज बाकी सदस्यों से ये बात शेयर करते दिखते हैं, जिसके बाद सभी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सिद्धार्थ को देख सभी उन्हें चिढ़ाने लगते हैं लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाते हैं और सीधे रूम में चले जाते हैं। अंदर जाकर सिद्धार्थ कोएना से पूछते हैं कि उन्होंने ये बात किसी को बताई क्या? तो कोएना पारस नाम लेते हुए हामी भरती हैं। वहीं, पारस को देख सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रिआज सनी लियोन का गाना 'कुंडी मत खड़काओ राजा, सीधे अंदर आओ राजा...' गाने लगते हैं और सिद्धार्थ कुछ नहीं कहते हैं और वे शरमाते नजर आते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Shark Tank India Judge Azhar Iqubal का घर किसी महल से कम नहीं, देखे 8 Inside Photos
TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा