KBC: 12 लाख 50 हजार के इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने छोड़ा खेल, क्या आप जानते हैं सवाल का जवाब

Published : Oct 31, 2020, 09:49 AM IST
KBC: 12 लाख 50 हजार के इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने छोड़ा खेल, क्या आप जानते हैं सवाल का जवाब

सार

मुंबई. केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के शुक्रवार के एपिसोड में हॉटसीट पर बैठीं गुरुवार की रोलओवर कंटेस्टेंट शिवानी संकपाल। शिवानी पेशे से एक क्रन डिजाइनर हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में 6 लाख 40 हजार रुपए तक की धनराशि जीती। शिवानी ने 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल पर क्विट कर दिया। गवां चुकी थीं सारी लाइफलाइन...  

12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल तक पहुंचते-पहुंचते शिवानी अपनी सारी लाइफलाइन्स गंवा चुकी थीं। शिवानी से जो सवाल 12.50 लाख रुपए के लिए पूछा गया वो था, इनमें से कौन से राष्ट्रपति कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं रहे? अमिताभ बच्चन ने इस सवाल के लिए जो विकल्प शिवानी को दिए वो ये थे-

A. शंकर दयाल शर्मा
B. नीलम संजीव रेड्डी
C. राजेंद्र प्रसाद
D. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

इस सवाल के जवाब के बारे में शिवानी श्योर नहीं थीं और उन्होंने काफी देर तक इसके जवाब पर विचार किया। शिवानी का गेस लगातार ऑप्शन ए यानि शंकर दयाल शर्मा की तरफ जा रहा था लेकिन, इस जवाब को लेकर वो कंफर्म नहीं थीं। इसलिए अंत में उन्होंने खेल को यहीं पर छोड़ने का फैसला किया।

खेल क्वीट करने के बाद शिवानी ने चूज किया ऑप्शन 

खेल को क्विट करने से पहले शिवानी ने ऑप्शन ए को लॉक किया ताकि सही जवाब ऑडियंस को बताया जा सके। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने बताया कि ये गलत जवाब है। सही जवाब ऑप्शन डी यानी सर्वपल्ली राधाकृष्णन है। शिवानी के बाद इसी एपिसोड में कर्मवीर कंटेस्टेंट ने खेल को आगे बढ़ाया। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Prashant Tamang की मौत की आखिर कैसे हुई, पत्नी मार्था ने पहली बार बताई वजह!
'बेस्ट फ्रेंड' को अब्बा बुलाती है TV एक्ट्रेस की बेटी, सवाल उठा तो बुरी तरह भड़की