
मुंबई. देश-दुनिया में अब कोरोना और तेजी से अपने पैर फैला रहा है। आमजन से लेकर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) का 4 महीने का बेटा भी कोरोना संक्रमित हो गया है। किश्वर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके चार महीने का बेटा निरवैर कोरोना पॉजिटिव हो गया है। आपको बता दें कि इससे पहले टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) का 11 महीने का बेटा सूफी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। सूफी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। वहीं, किश्वर ने बेटे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी।
किश्नर मर्चेंट ने शेयर की पोस्ट
किश्वर मर्चेंट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया की उनके चार महीने का बेटा निरवैर कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उन्होंने अपना ये पोस्ट पति सुयश राय को समर्पित करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके पति ने उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि कैसे समझदारी के साथ उनके पति ने इन हालात को संभाला और वो कैसे उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बने।
बेटे की नैनी थी कोरोना पॉजिटिव
किश्वर मर्चेंट ने ये बात भी शेयर की कि सबसे पहले उनके बेटे की नैनी कोरोना पॉजिटिव हुई थी। इसके बाद उनकी हाउस हेल्प संगीता को भी कोरोना हो गया। फिर उनके पति सुयश के पार्टनर सिड भी इस वायरस के चपेट में आ गए, जो उनके साथ रह रहे थे। और फिर उनका चार महीने का बेटा भी कोरोना से संक्रमित हो गया। उनकी पोस्ट फैन्स के साथ सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। और उनके बेटे के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
- बता दें कि पहले नकुल मेहता कोरोना संक्रमित पाए गए थे फिर उनके बेटे को भी कोविड हो गया। उनकी पत्नी जानकी ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बेटे के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जानकी ने अस्पताल से बेटे के साथ कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- मैं जानती थी कि कोविड जैसा वायरस हममें से ज्यादातर लोगों को जल्दी या बाद में मिलेगा लेकिन वास्तव में पिछले हफ्ते जो कुछ हुआ वो कुछ ऐसा था, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। आप लोग जानते होंगे कि मेरे पति नकुल मेहता 2 हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुझमें भी कुछ दिनों बाद लक्षण मिले।
हैरान परेशान नजर आई Hema Malni की बेटी, काले कपड़ों में हुई स्पॉट, बच्चों को संभालती दिखी Sunny Leone
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।