
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का खुद को वर्जिन बताने वाला बयान 9 साल बाद फिर चर्चा में है। सलमान ने यह स्टेटमेंट 2013 में तब दिया था, जब वह करन जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करन'(Koffee With Karan) में पहुंचे थे। बाद में खुद करन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान का वह बयान सच नहीं था। बल्कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को वर्जिन बताया था। अब करन जौहर के इंटरव्यू का यह हिस्सा वायरल हो रहा है।
करन जौहर ने जताई हैरानी
करन जौहर ने एक न्यूज एजेंसी से सलमान की वर्जिनिटी को लेकर बनी हेडलाइंस पर रिएक्शन देते हुए हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा था , "यह बहुत भयावह है कि सेलेब्रिटीज मेरे शो पर आकर जो भी कहते हैं, लोग उसे सच मान लेते हैं।"
करन ने आगे सलमान के साथ हुई बातचीत का अनुभव साझा करते हुए कहा, "वह मजाक के मूड में थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह वर्जिन हैं और उन्होंने खुद को शादी वाली रात के लिए बचाकर रखा है। मैं यकीन नहीं कर सकता कि लोगों ने इस बात पर विश्वास कर लिया। विडंबना यह है कि आप कुछ भी कह सकते हैं और लोग उस पर भरोसा कर सकते हैं।"
क्या कहा था सलमान खान ने?
2013 में सलमान खान पहली बार 'कॉफी विद करन' में पहुंचे थे। उनके साथ पिता सलीम खान भी थे। करन जौहर के एक सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा था कि वह वर्जिन हैं और अकेले सोते हैं। उन्होंने अपनी वर्जिनिटी होने वाली पत्नी के लिए संभालकर रखी है। उनके इस बयान की मीडिया और सोशल मीडिया में काफी चर्चा रही थी।
एपिसोड के दौरान सलमान ने यह भी कहा था कि वह सिगरेट और शराब भी छोड़ चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने पहले वाले सलमान को दफ़न कर दिया है, क्योंकि वह उन्हें पसंद नहीं था। सलमान के स्टेटमेंट्स सुनने के बाद सलीम खान ने उनकी जमकर खिंचाई की थी।
दूसरी बार भी खुद को वर्जिन बताया था
कुछ साल बाद जब सलमान खान भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ 'कॉफी विद करन' के 100वें एपिसोड के जश्न में पहुंचे तो एक बार फिर करन जौहर ने उनसे वही सवाल किया कि क्या वह अब भी वर्जिन हैं? तो जवाब में सलमान ने कहा था, "जी हाँ, कुछ भी नहीं बदला।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।