
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने एक चौंकाने वाला फैसला ले लिया है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने लंबे बाल कटवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने काले घने बालों को काफी हद तक शॉर्ट करवा दिया है। उनका यह वीडियो देख फैन्स के साथ सेलेब्स भी काफी हैरान है लेकिन बाद सभी ने कविता की तारीफ भी की। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने ये फैसला एक नेक वजह के चलते लिया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- और अब ये जा रहे हैं विग मेकिंग के लिए डोनेशन के तौर पर ताकि कैंसर के मरीजों की मदद हो सके। इसके ये साफ जाहिर होता है कि कविता ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए यह कदम उठाया है।
बेहद नर्वस थी कविता कौशिक
कविता कौशक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा- नर्वस…लेकिन नए लुक के लिए एक्साइटेड हूं। इससे मुझे टाइम मिलेगा और फोकस कर पाउंगी ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट पर। सिर्फ बालों की केयर करने के अलावा। कविता की पोस्ट सेलेब्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। तनाज ईरानी ने कमेंट किया- वाह क्या बात है। करण खन्ना ने लिखा- तुमने ये पहले ही प्लान कर लिया था। मैं श्योर हूं कि तुम हॉट लगोगी। इनके अलावा काम्या पंजाबी, भारती सिंह सहित फैन्स ने कमेंट्स किए।
माधुरी दीक्षित के बेटे ने भी किए थे डोनेट
हाल ही में माधुरी दीक्षित के बेटे रियान ने भी कैंसर पेशेंट्स के लिए अपने बाल डोनेट किए थे। माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने बेटे द्वारा किए गए इस नेक काम के बारे में बताया था। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया था- कीमोथैरेपी के दौरान अपने बाल खोने वाले कैंसर पीड़ितों को देखकर रियान का दिल टूट गया था। जो भी कीमोथैरेपी से गुजरता है उसके बाल झड़ जाते हैं। इसलिए मेरे बेटे ने अपने बाल डोनेट किए। उन्होंने वीडियो शेयर कर लंबी-चोड़ी पोस्ट लिखी। इस पोस्ट सेलेब्स से लेकर फैन्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और रियान के इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने रियान की तारीफ करते हुए लिखा- बहुत ही शानदार सोच।
ये भी पढ़ें -
मेरा पति मुझे मार डालेगा- आखिर Priyanka Chopra ने ऐसा क्यों कहा, सुनकर हर कोई हैरान, सामने आई वजह
Rajkummar Rao Wedding: स्कूल में टीचर की नौकरी करता था एक्टर, कभी दोस्तों के भरोसे भरता था अपना पेट
रिश्ते में Akshay Kumar की मौसी सास लगती थी ये हीरोइन, जीजा की वजह से अधूरी रह गई इनकी लव स्टोरी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।