इस गंभीर बीमारी की चपेट में आई Urfi Javed, अस्पताल के बेड से शेयर किया वीडियो, पहचानना मुश्किल

Published : Dec 20, 2022, 08:36 AM ISTUpdated : Dec 20, 2022, 09:38 AM IST
इस गंभीर बीमारी की चपेट में आई Urfi Javed, अस्पताल के बेड से शेयर किया वीडियो, पहचानना मुश्किल

सार

दुबई में छुट्टियां मना रही उर्फी जावेद एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई है और जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अपनी सेक्सी और बोल्ड अदाओं से सभी घायल करने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो वह एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई है और अस्पताल में भर्ती है। उर्फी ने अस्पताल से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह बता रही है कि उन्हें लैरींगाइटिस (Laryngitis) हुआ है, जो एक प्रकार की वॉयस बॉक्स इंफेक्शन है। सामने आए वीडियो में उर्फी को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। उनकी आंखों के नीचे काले धब्बे नजर आ रहे हैं और चेहरे पर उदासी दिख रही है। दरअसल, उर्फी इन दिनों दुबई में वेकेशन मना रही थी और वह बीमार पड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें वहीं एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।


डॉक्टर ने उर्फी जावेद के बोलने पर लगाई रोक 
इंटरनेट सनसनी उर्फी जावेद ने अस्पताल में अपना एक वीडियो शेयर किया और जिसमें वह अपनी बीमारी के बारे में बताया। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी बात कर रही हैं और इस बीच डॉक्टर ने उन्हें बात करने से मना कर रहे हैं। डॉक्टर की बात सुनकर उर्फी अपने मुंह पर हाथ रख लेती है। आपको बता दें कि उर्फी को जो बीमारी हुई है वह लैरींगाइटिस हैं, जिससे वॉयस बॉक्स में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से आवाज कर्कश हो जाती है। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई हैं कि उन्हें कितने दिन और अस्पताल में रहना पड़ेगा।


- आपको बता दें कि उर्फी जावेद आए दिन अपने अजीबेगरीब और हॉट ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें अपने सेक्सी और बोल्ड कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, ट्रोल करने वालों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो वहीं करती हैं, जो उन्हें पसंद है। 


- उर्फी जावेद करन जोहर के शो बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी। इस शो से बाहर आने के बाद से ही उर्फी जबरदस्त लाइमलाइट बंटोर रही हैं। हाल ही में उनके द्वारा पहने गए कपड़े और न्यूडिटी फैलाने के आरोप में एक शख्स ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई।

 

ये भी पढ़ें
किसी ने 15 तो किसी ने किया 4 साल बाद कमबैक, जानें इन 8 बॉलीवुड स्टार्स की वापसी HIT रही या FLOP

FLOP प्रभास की Fees के आगे नहीं टिकते ये साउथ स्टार्स, अक्षय-सलमान-SRK का जानें क्या है हाल

KGF 2 से इस मामले में पीछे रह गई 1900  Cr की ये फिल्म, पर RRR-ब्रह्मास्त्र को BOX OFFICE पर पछाड़ा

कार्तिक आर्यन से कियारा अडवाणी तक, 8 यंग स्टार्स ने 2022 में BOX OFFICE पर दी दिग्गजों को पटखनी

2700 Cr का BOX OFFICE पर धमाका कर चुकी दीपिका पादुकोण की ये 9 फिल्में, 10 साल में की इतनी मूवी

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19: अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड रह चुकीं मालती चाहर? एक्ट्रेस ने बताया सच
Bigg Boss 19 Voting Trend: वोटिंग में भयानक खेल, सबसे ज्यादा खतरे में कौन सा कंटेस्टेंट?