'उतरन' फेम इस एक्टर की मां का निधन, कैंसर और कोरोना से एकसाथ लड़ रही थीं जंग

टीवी सीरियल 'उतरन' फेम एक्टर गौरव चोपड़ा की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मां कैंसर और कोरोना दोनों से ही जंग लड़ रही थीं। हाल ही में बताया गया था कि उनके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव थे और अस्पताल में हैं। अब गौरव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और इसमें बताया कि उनकी मां का निधन हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Aug 21, 2020 4:29 AM IST

मुंबई. टीवी सीरियल 'उतरन' फेम एक्टर गौरव चोपड़ा की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मां कैंसर और कोरोना दोनों से ही जंग लड़ रही थीं। हाल ही में बताया गया था कि उनके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव थे और अस्पताल में हैं। अब गौरव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और इसमें बताया कि उनकी मां का निधन हो गया। एक्टर ने मां के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया और लिखा,‘मेरी मां सबसे मजबूत! पहली तस्वीर एक साल पहले की है। सबसे बुरे तरह के कैंसर से तीन साल लड़ने के बाद, तीन साल लगातार चलने वाली कीमो, और उसके बाद भी वो हमारा हौंसला बढ़ा रही थीं। हर रूम में हमेशा, एनर्जी का सबसे जगमगाता स्रोत। हमेशा।’

 

मां के लिए एक्टर ने लिखी इमोशनल पोस्ट 

गौरव ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि 'कैसे वो जिंदगी के हर रोल में सबसे बेस्ट थीं और लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे।' अंत में दुखद खबर शेयर करते हुए उन्होने लिखा, ‘कल वो हमें छोड़कर चली गईं। किसी दूसरी दुनिया में वो सबको अपना फैन बना रही होंगी। मुझे यकीन है।' ये नोट साइन ऑफ करते हुए गौरव ने लिखा, ‘आपका कान्हा।’

बता दें, गौरव की मां पिछले 3 साल से पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ रही थीं और फिलहाल कोरोना पॉजिटिव होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती थीं। गौरव ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि मां की देखभाल करने के लिए उनके पिता अस्पताल में थे और वो भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

Share this article
click me!