पत्नी युविका चौधरी के बर्थडे पर एक्साइटेड दिखे पति प्रिंस नरूला, Kiss कर रोमांटिक अंदाज में किया विश

Published : Aug 02, 2020, 04:18 PM IST
पत्नी युविका चौधरी के बर्थडे पर एक्साइटेड दिखे पति प्रिंस नरूला, Kiss कर रोमांटिक अंदाज में किया विश

सार

प्रिंस और युविका की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' के दौरान हुई थी। दोनों ने अक्बूबर 2018 को शादी की थी। युविका 37 साल की हो गई है। उनका जन्म 2 अगस्त 1983, बड़ौत (उप्र) में हुआ था। पत्नी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए पति प्रिंस नरूला ने खास तैयारियां की थी। पत्नी के बर्थडे को सेलीब्रेट करने के लिए प्रिंस ने सारा इंतजाम खुद किया। इतना ही नहीं प्रिंस ने युविका को किस कर रोमांटिक अंदाज में विश किया। इस दौरान दोनों ने मिलकर डांस भी किया। 

मुंबई. युविका चौधरी 37 साल की हो गई है। उनका जन्म 2 अगस्त 1983, बड़ौत (उप्र) में हुआ था। पत्नी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए पति प्रिंस नरूला ने खास तैयारियां की थी। पत्नी के बर्थडे को सेलीब्रेट करने के लिए प्रिंस ने सारा इंतजाम खुद किया। इतना ही नहीं प्रिंस ने युविका को किस कर रोमांटिक अंदाज में विश किया। इस दौरान दोनों ने मिलकर डांस भी किया। हालांकि, इस सेलिब्रेशन में कपल के अलावा कोई भी शामिल नहीं था। 


बिग बॉस 9 में हुई थो दोनों की मुलाकात
प्रिंस और युविका की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' के दौरान हुई थी। उस वक्त ऐसा कहा जा रहा था कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ दिखावा है क्योंकि प्रिंस इस शो के दौरान ही बिग बॉस की दूसरी कंटेस्टेंट नोरा फतेही के साथ काफी समय बिताते हुए देखे गए। प्रिंस और नोरा की बढ़ती नजदीकियां कही न कही युविका और प्रिंस के रिश्ते को झूठा साबित कर रही थीं। बिग बॉस के घर में युविका ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। 


तीन दिन चला छा शादी का जश्न
आपको बता दें कि प्रिंस और युविका ने अक्टूबर 2018 को शादी की थी। दोनों की शादी का जश्न 3 दिन तक चला। इस शादी में प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवारवाले शामिल हुए थे। शादी में सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी, तब्बू,  नेहा धूपिया, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, रोडीज फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। प्रिंस-युविका की शादी का रिसेप्शन 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में हुआ था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

TV TRP List: नागिन 7 ने पछाड़ डाला अनुपमा को, NO.1 पर अभी भी इस शो का कब्जा
शरीर कमजोर-फूली सांस, हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर के बाद हुई कौन सी नई बीमारी?