वास्तु दोष निवारक यंत्र से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां, जानिए इसके फायदे और खास बातें

Published : Nov 12, 2021, 10:08 AM IST
वास्तु दोष निवारक यंत्र से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां, जानिए इसके फायदे और खास बातें

सार

अगर आपके घर में कोई न कोई हमेशा बीमार रहता है, घर में रोज विवाद होते हैं, आमदनी से अधिक खर्च हो रहा है, आप हर वक्त परेशान रहते हैं या आपको डरावने सपने आते हैं तो इसके कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। कई बार भवन निर्माण के दौरान कई प्रकार के वास्तु दोष रह जाते हैं।

उज्जैन. वास्तु दोषों को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। कई बार ये उपाय काम करते हैं तो कई बार नहीं भी करते। ऐसी स्थिति में वास्तु दोष निवारण यंत्र (Vastu Dosh Nivaran Yantra) हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। घर में इस यंत्र की स्थापना करने से निगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। आगे जानिए इस यंत्र से जुड़ी खास बातें…

वास्तु दोष निवारक यंत्र के फायदे
1.
वास्तु दोष निवारण यंत्र को स्थापित करने से नवग्रहों का शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही वास्तुदोष से जुड़ी सभी परेशानियों से राहत मिल सकती है।
2. घर के कलह-क्लेश को दूर करने के लिए भी इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।  यदि आपके घर में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है तो यह इसको भी दूर करता है।
3. वास्तु दोष निवारण यंत्र से रोग-पीड़ा और दरिद्रता का नाश होता है और धन-वैभव की इच्छा पूरी होती है। इस यंत्र को स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
4. वास्तुदोष निवारण यंत्र को स्थापित करके आप अपने घर में बिना तोड़-फोड के वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं। अगर घर में निगेटिव एनर्जी है तो वह इस यंत्र के प्रभाव से दूर हो जाती है।
5. इस यंत्र के प्रभाव से पितृ दोष से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं और शुभ फल मिलने लगते हैं।
6. वास्तुदोष निवारण यंत्र को घर या ऑफिस में पश्चिम या पूर्व की दिशा में रखना शुभ माना गया है। इस यंत्र का प्रभाव सूर्य की बढ़ती किरणों के साथ ओर बढ़ता है।
7. वास्तु दोष निवारण यंत्र को आप सादे कागज पर, भोजपत्र, तांबे और चांदी की धातु पर भी बनवा सकते हैं। इस यंत्र को स्थापित रखने के लिए किसी विशेष पूजा की आवश्यकता नहीं होती है।
8. वास्तु दोष निवारण यंत्र खरीदने के पश्चात किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह लेकर उसे घर की सही दिशा में स्थापित करना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

Vastu Tips: ये 7 वास्तु टिप्स दूर कर सकते हैं घर की निगेटिविटी, सभी को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

घर में गलत जगह लगा हो आईना तो रूक सकती है तरक्की, इन बातों का भी रखें ध्यान

घर के फिश एक्वेरियम में रखें ये खास मछली, इससे दूर होती है निगेटिविटी

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखने से दूर होता है जीवन का असंतुलन और बेड लक, इन बातों का रखें ध्यान

घर में रखना चाहिए चौड़े पत्ते वाले पौधे, इनसे आता है गुड लक और बनी रहती है पॉजिटिविटी

PREV

Recommended Stories

Akhurath Chaturthi 2025: कब होगा अखुरथ चतुर्थी का चंद्रोदय? जानें टाइम
Aaj Ka Panchang 7 दिसंबर 2025: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, बनेंगे 4 शुभ योग, जानें राहुकाल का समय