बार-बार होता है अपमान या पिता से होता है विवाद तो ये ग्रह हो सकता है कारण, जानिए उपाय

Published : Mar 03, 2022, 12:54 PM IST
बार-बार होता है अपमान या पिता से होता है विवाद तो ये ग्रह हो सकता है कारण, जानिए उपाय

सार

सभी चाहते हैं कि उन्हें जीवन में मान-सम्मान और ऊंचा पद मिले। लेकिन सभी लोगों की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती जबकि कुछ लोगों को बिना कुछ किए भी ये सभी चीजें बड़ी ही आसानी से मिल जाती हैं। इसका कारण ग्रहों का शुभ प्रभाव भी हो सकता है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है, उसे अपने जीवन में मान-सम्मान के साथ-साथ बड़ा पद भी आसानी से मिल जाता है, जबकि सूर्य के अशुभ होने पर जीवन में बार-बार अपमान का सामना करना पड़ता है। सूर्य की स्थिति ठीक न होने पर पिता से विवाद होता रहता है। आगे जानिए सूर्य से जुड़ी खास बातें और इससे शुभ फल पाने के उपाय… 

ज्योतिष में सूर्य का महत्व (importance of sun in astrology)
- ज्योतिष में सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और यह तुला राशि में नीच का होता है जबकि मेष राशि में यह उच्च का होता है। शनि और शुक्र सूर्य के शत्रु ग्रह हैं। चंद्र मंगल और गुरु इसके मित्र ग्रह हैं। सूर्य ग्रह सभी ग्रहों का राजा है। 
- यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति सरकारी सेवा में उच्च पद को पाता है। 
- जिन लोगों के कुंडली में सूर्य नीच स्थिति में अथवा कमजोर होता है, उन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए ऐडी-चोटी तक के जोर लगाने पड़ते हैं। 

सूर्य से शुभ फल पाने के लिए ये उपाय करें (Surya Ke Upay)
1.
प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। अगर रोज संभव न हो तो सिर्फ रविवार को भी ये उपाय कर सकते हैं। पानी में थोड़ा कुंकुम और लाल फूल भी डालने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल चढ़ाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
2. सूर्य से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। अगर आप स्वयं मंत्र जाप करने में सक्षम नहीं हैं तो किसी ब्राह्मण से भी ये उपाय करवा सकते हैं। ये हैं सूर्य के मंत्र…
- ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पतेए अनुकंपयेमां भक्त्याए गृहाणार्घय दिवाकररू।।
- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।
3. सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को गुड़ का दान करना चाहिए। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। आप अपनी इच्छानुसार भी दान कर सकते हैं।
4. रविवार का दिन सूर्यदेव का दिन होता है, इस दिन नारंगी वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने पर सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहती है। नारंगी रंग सूर्य देव का रंग है। 
 

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

बुरी नजर से बचाती है काली गुंजा और दुश्मन को भी बना देती है दोस्त, ये हैं इसके आसान उपाय

गाय से जुड़े इन आसान उपायों से दूर हो सकती है किसी भी तरह की परेशानी

Upay: खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है नमक आपको बुरी नजर से भी बचाता है, ये हैं नमक के आसान उपाय 

बच्चों को लगती है बार-बार बुरी नजर या चोट तो करें ये आसान उपाय

पान का पत्ता भी होता है बहुत खास, इससे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

PREV

Recommended Stories

Hindu Panchang: शुरू हुआ हिंदू पंचांग का दसवां महीना, जानें क्या है नाम, कब तक रहेगा?
Sunderkand: रामचरित मानस के सुंदरकांड में ‘सुंदर’ किसका नाम है, क्या आप जानते हैं?