16 फरवरी तक रहेगा माघ मास, इस महीने में करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष

हिंदू पंचांग के 11वें महीने माघ की शुरूआत 18 जनवरी, मंगलवार से हो चुकी है। ये महीना 16 फरवरी तक रहेगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस महीने में स्नान-दान करने अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। सभी पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए देशभर से भक्त पहुंचते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2022 5:58 AM IST

उज्जैन. माघ मास में तीर्थ स्थान और तीर्थ दर्शन जरूर करना चाहिए। अगर किसी नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान करते समय तीर्थों का और नदियों का ध्यान करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे का उपयोग करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक राशि अनुसार माघ मास में शुभ काम करना चाहिए। माघ मास में किए गए शुभ कामों से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। राशि अनुसार किए गए शुभ कामों से कुंडली से संबंधित ग्रह दोष शांत हो सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं… 
 

मेष राशि: इन लोगों को पानी में लाल फूल डालकर स्नान करना चाहिए। लाल मसूर दान करें।

वृषभ राशि: इस राशि के लोग पानी में दूध डालकर स्नान करें। शिव जी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को पानी में थोड़ा सा गन्ने का रस मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करना चाहिए।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को जल में थोड़ा सा गाय का दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करें।

सिंह राशि: ये लोग पानी में थोड़ा सा केसर मिलाएं और स्नान करें। तांबे के लोटे का और अनाज का दान करें।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को पानी में शहद मिलाकर स्नान करना चाहिए। किसी मंदिर में हरे मूंग का दान करें।

तुला राशि: ये लोग पानी में दूध मिलाकर स्नान करें। खीर का दान करें।

वृश्चिक राशि: इन लोगों को पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

धनु राशि: इस राशि के लोग पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। चने की दाल का दान जरूरतमंद लोगों को करें।

मकर और कुंभ : ये लोग पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद गरीबों को पूड़ी-सब्जी खिलाएं।

मीन राशि: ये लोग पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। किसी गरीब व्यक्ति को हल्दी और पीले वस्त्र का दान करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Share this article
click me!