सौभाग्य बढ़ाने के लिए धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 10 में से कोई भी 1 चीज

Published : Nov 10, 2020, 12:41 PM IST
सौभाग्य बढ़ाने के लिए धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 10 में से कोई भी 1 चीज

सार

इस बार 12 नवंबर को धनतेरस और 14 नवंबर को दीपावली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों ही दिन किए गए दान, हवन, पूजन का फल शीघ्र मिलता है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार धन लाभ के लिए धनतेरस या दीपावली पर कुछ खास चीजें घर लाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

उज्जैन. इस बार 12 नवंबर को धनतेरस और 14 नवंबर को दीपावली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों ही दिन किए गए दान, हवन, पूजन का फल शीघ्र मिलता है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार धन लाभ के लिए धनतेरस या दीपावली पर कुछ खास चीजें घर लाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। ये चीजें इस प्रकार हैं-

1. मां लक्ष्मी के चरण चिह्न
धनतेरस या दीपावली पर मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न घर लाना चाहिए। इसे अपने घर की तिजोरी में रखना चाहिए।

2. श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे भी धनतेरस या दीपावली पर खरीदना चाहिए और घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

3. कुबेर देव की मूर्ति
भगवान कुबेर धन के देवता हैं और देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। धनतेरस या दीपावली पर इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए।

4. दक्षिणावर्ती शंख
भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है।

5. मोती शंख
मोती शंख दुर्लभ प्रजाति का शंख है। ये दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे भी तिजोरी में रखना चाहिए।

6. पारद लक्ष्मी प्रतिमा
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा बहुत शुभ मानी जाती है। इसीलिए दीपावली पर नई पारद लक्ष्मी प्रतिमा खरीदनी चाहिए।

7. कौड़ी
लक्ष्मीजी समुद्र से प्रकट हुई थीं और कौड़ी भी समुद्र से ही मिलती है। इसी वजह से लक्ष्मी पूजा में पीली कौड़ियां रखने की परंपरा है।

8. कमल गट्टा
देवी लक्ष्मी को कमल का फूल विशेष प्रिय है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है। इसी से बनी माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए।

9. लघु नारियल
ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल।

10. देवी लक्ष्मी की फोटो
दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदें, जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं। अपने स्वामी के साथ बैठी लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

दिवाली में देवी लक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और देवी सरस्वती की भी पूजा की जाती है, क्या है इस परंपरा की वजह 

धनतेरस 12 नवंबर को, इस दिन राशि अनुसार करें खरीदारी, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

दीपावली पर इन 12 नामों से करें देवी लक्ष्मी की पूजा, पूरी हो सकती है हर मनोकामना

जिसके पास धन न हो उसे मरा हुआ ही समझना चाहिए, जानिए किस ग्रंथ में क्या लिखा है लक्ष्मी के बारे में

दिवाली की रात करें एकाक्षी नारियल की पूजा, धन लाभ के लिए इसे तिजोरी में रखें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश