कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 12 नवंबर, गुरुवार को है। पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर 13 नवंबर को भी ये पर्व मनाया जाएगा। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व है। अगर धनतेरस पर राशि अनुसार शुभ चीजें खरीदते हैं तो ज्योतिषीय ग्रहों से भी शुभ फल मिल सकते हैं। जानिए मेष से मीन तक, धनतेरस पर कौन-कौन सी चीजें खासतौर पर खरीदी जा सकती हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
इस राशि के लोगों के लिए सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र आदि चीजें खरीदना शुभ होगा।

वृषभ
सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि खरीद सकते हैं। केशर, चंदन की भी खरीद सकते हैं।

मिथुन
जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए ये तिथि लाभदायक रहेगी। इस दिन मूंगा, सोना, चांदी आदि चीजें घर ला सकते हैं।

कर्क
सोना, चांदी, वाहन, आभूषण खरीद सकते हैं। इस दिन पुरानी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

सिंह
वाहन, बिजली उपकरण, सोना, चांदी, तांबा, पीतल, बर्तन, लकडी के सामान खरीद सकते हैं।

कन्या
इन लोगों को चांदी की खरीदारी करने से बचने चाहिए। जमीन, घर आदि का सौदा इस तिथि पर कर सकते हैं।

तुला
इस समय आपको संतोष बनाए रखना है। निवेश से बचें। कोई आवश्यक खरीदारी करना हो तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से करें।

वृश्चिक
सोना, चांदी, बर्तन, पीतल, वस्त्र, लोहा और उससे बनी चीजें खरीद सकते है।

धनु
गुरु ग्रह इसी राशि में है। आपको जमीन-जायदाद से विशेष लाभ हो सकता है। मूल्यवान धातुओं से भी लाभ मिल सकता है।

मकर
आपके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। सभी वस्तुओं की खरीदारी से लाभ मिल सकता है। वस्त्र और सोना खरीदना ज्यादा शुभ रहेगा।

कुंभ
ये लोग किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी का फर्नीचर और घर में सजावट की चीजें खरीद सकते हैं।

मीन
सोने-चांदी, रत्न आदि चीजें खरीदने के लिए अच्छा योग है। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। वस्त्र और आभूषण भी खरीद सकते हैं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

ये 10 काम करने वालों से रूठ जाती हैं देवी लक्ष्मी, ऐसे लोग जिंदगी भर बने रहेंगे गरीब

दीपावली से पहले घर से हटा दें ये 7 चीजें, इनसे बढ़ती है गरीबी और निगेटिविटी

दिवाली से पहले बन रहे हैं खरीदारी के 8 शुभ मुहूर्त, जानिए किस दिन क्या खरीद सकते हैं