Budh Grah Parivartan April 2022: बुध ने किया शुक्र की राशि में प्रवेश, ये 5 उपाय आपको दिला सकते हैं शुभ फल

Published : Apr 26, 2022, 09:32 AM IST
Budh Grah Parivartan April 2022: बुध ने किया शुक्र की राशि में प्रवेश, ये 5 उपाय आपको दिला सकते हैं शुभ फल

सार

ग्रहों का राजकुमार कहा जाने वाल ग्रह बुध 25 अप्रैल, सोमवार को राशि बदलकर मेष से वृषभ में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 2 जुलाई तक रहने वाला है। आमतौर पर ये ग्रह 21 दिन में राशि बदलत है, लेकिन इस बार वृष राशि में बुध ग्रह 68 दिन तक रहेगा।

उज्जैन. बुध के वृषभ राशि में रहते हुए थोड़े समय के लिए ये वक्री भी होगा और अस्त भी। बुध ग्रह की इस अवस्था को ज्योतिष शास्त्र में अतिचारी कहा गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, वृष राशि का स्वामी शुक्र है। बुध और शुक्र ग्रह मित्र हैं, इसलिए वृष राशि में आने से देश-दुनिया और सभी राशियों पर बुध का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध के राशि परिवर्तन से बाजार में तेजी आने के संकेत बन रहे हैं।

ऐसा होगा बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का असर
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध के राशि परिवर्तन का असर देश की आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। बुध के वृष राशि में आने से बिजनेस और सामाजिक स्थितियों में वृद्धि हो सकती है।
- बुध ग्रह इस समय शुक्र की राशि वृष में है और शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में 27 अप्रैल को प्रवेश करने जा रहा है। ग्रहों की इस स्थिति में शेयर मार्केट और व्यापार में तेजी आ सकती है। 
- बुध के राशि परिवर्तन से कई राशि के लोगों की आय में इजाफा हो सकता है। रुपए पैसों की आवक बनी रहेगी। बिजनेस में भी तेजी देखने को मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। 
- जिन राशि के लोगों पर बुध के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव होगा, उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। बिजनेस के लिए कोई कर्ज लिया है तो वह भी चुकता हो जाएगा।

बुध से शुभ फल पाने के लिए ये उपाय करें
1.
बुधवार को या किसी शुभ योग में दुर्गा मंदिर जाएं और देवी मां को हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें।
2. प्रत्येक बुधवार को ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। 
3. पन्ने से निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा घर में स्थापित करें और रोज उसकी पूजा करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है और बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल भी मिलने लगते हैं।
4. बुध से संबंधित शुभ फल पाने के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पन्ना रत्न धारण करें।
5. ज्योतिष शास्त्र में बुध को नपुसंक ग्रह माना गया है, इसलिए बुध से शुभ फल पाने के लिए किन्नरों को हरी साड़ी, चूड़ी आदि चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें-

Budh Grah Parivartan April 2022: 25 अप्रैल को बुध करेगा वृष राशि में प्रवेश, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?


Shani Rashi Parivartan 2022: शनि के राशि परिवर्तन से किसके शुरू होंगे बुरे दिन? ये हैं खास उपाय

शनिदेव की नजर क्यों है अशुभ, वे क्यों चलते हैं इतनी धीरे, हनुमानजी के भक्तों को क्यों कष्ट नहीं पहुंचाते?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम