Guru Purnima 2022: 13 जुलाई को इस विधि से करें गुरु की पूजा, राशि अनुसार ये उपहार देने से मिलेंगे शुभ फल

हिंदू धर्म में गुरु को बहुत सम्मान दिया जाता है चाहे वो धार्मिक गुरु हों या आध्यात्मिक। गुरु के महत्व को समझाने के लिए ही हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 13 जुलाई, बुधवार को है।

Manish Meharele | Published : Jul 12, 2022 4:41 AM IST / Updated: Jul 12 2022, 11:57 AM IST

उज्जैन.  इस बार 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। महर्षि वेदव्यास ने ही वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे ग्रंथ की रचना की। गुरु पूर्णिमा पर शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं और उन्हें उपहार भी देते हैं। ये परंपरा हजारों सालों से चली आ रही है, जो आज भी जारी है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा करें और उन्हें उपहार में क्या चीजें दे सकते हैं, इसकी जानकारी इस प्रकार है…

इस विधि से करें गुरु की पूजा (Guru Purnima Puja Vidhi)
- गुरु पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद अपने गुरु के पास जाएं और सबसे पहले चरण छूकर उन्हें प्रणाम करें। इसके बाद कुंकुम से गुरु का तिलक करें। 
- इसके बाद गुरु को फूलों की माला पहनाएं। शाल-श्रीफल देकर गुरु का सम्मान करें। साथ ही अपनी इच्छा अनुसार गुरु को दक्षिणा भी दे।
- वस्त्र, फल, मिठाई, जनेऊ आदि चीजें भी गुरु को पूजा करते समय देनी चाहिए। इससे गुरु प्रसन्न होकर अपने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
- इसके बाद अपने गुरु के चरणों को धोकर उनकी पूजा कुंकम, चावल आदि चीजें चढ़ाएं और पुन: एक बार साफ पानी से गुरु के पैर धोएं और ये मंत्र बोलें- 
परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:। ऊं वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्। ऊं गुं गुरुभ्यो नम:। ऊं गुरुभ्यो नम:।
- कुछ देर गुरु के पास बैठकर उनकी सेवा करें। उनसे धर्म की शिक्षा प्राप्त करें और उसे अपने जीवन में उतारें।

राशि अनुसार ये उपहार दे सकते हैं गुरु को (Guru Purnima Upay)
1.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, तुला, मकर व कर्क राशि वाले लोग अपने गुरु को सफेद वस्त्र या शॉल, मावे की मिठाई और अपनी इच्छा अनुसार धन राशि उपहार में दें। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं गुरु का आशीर्वाद भी इन्हें प्राप्त होगा।
2. ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ, सिंह, वृश्चिक व कुंभ राशि वाले लोग अपने गुरु को लाल वस्त्र या गहरे कलर की शॉल, लाल फल जैसे- अनार, सेवफल आदि उपहार में दें। ये गुरु के अन्नक्षेत्र में अनाज भी भेंट कर सकते हैं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
3. मिथुन, कन्या, धनु व मीन राशि वाले लोग अपने गुरु को पीले या हल्के रंग के वस्त्र या शॉल भेंट करें। इसके अलावा आम, पपीता, केले आदि पीले फल भी दे सकते हैं। अनाज के रूप में दालें गुरु के अन्नक्षेत्र में दान करें। इससे गुरु की कृपा इन पर बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2022: गुरु के सामने भूलकर भी न करें ये गलतियां, हमेशा ध्यान रखें ये 7 बातें


Guru Purnima 2022: अपने ही शिष्य को युद्ध में नहीं हरा पाए ये गुरु, इन्होंने दिया था श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र

Guru Purnima 2022: लव लाइफ में है परेशानी तो ये ग्रह हो सकता है कारण, 13 जुलाई को करें इन 4 में से कोई 1 उपाय
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'