Hanuman Ashtami Upay: राशि अनुसार उपाय करेंगे आपकी परेशानी दूर, 16 दिसंबर को हनुमान अष्टमी पर करें

Published : Dec 16, 2022, 09:20 AM IST
Hanuman Ashtami Upay: राशि अनुसार उपाय करेंगे आपकी परेशानी दूर, 16 दिसंबर को हनुमान अष्टमी पर करें

सार

Hanuman Ashtami 2022: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हनुमानजी की पूजा करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। यही कारण है कि देश भर में सबसे ज्यादा पूजा हनुमानजी की जाती है और प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है।  

उज्जैन. साल में कई ऐसे अवसर आते हैं जब हनुमानजी की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। हनुमान अष्टमी (Hanuman Ashtami 2022 Upay) भी एक ऐसा ही मौका है। ये पर्व पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 16 दिसंबर, शुक्रवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस पर्व पर अगर राशि अनुसार, कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन से हर दुख, तकलीफ दूर हो सकती है। आगे जानिए राशि अनुसार, हनुमान अष्टमी पर कौन-से उपाय करें…

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखें कि पानी में तंबाकू और सुपारी नहीं होनी चाहिए।

वृष राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। हनुमान अष्टमी के शुभ अवसर पर अपने नजदीक स्थिति किसी भी हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा चढ़ाएं।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग हनुमाजी को गुड़-चने का भोग लगाएं। इससे इनकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। हनुमान अष्टमी पर इस राशि के लोग हनुमानजी की पूजा करने के बाद राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं, जो हनुमानजी के भी गुरु हैं। इस राशि वाले हनुमानजी को पूजा लाल फूलों से करें और लाल वस्त्र अर्पित करें।

कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। हनुमान अष्टमी पर ये लोग पिस्ता या पिस्ते से बनी मिठाई का भोग हनुमानजी को लगाएं।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग पहले हनुमानजी को कच्चे अनाज चढ़ाएं और बाद में इसे जरूरतमंदों को दान कर दें। 

वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग हनुमान अष्टमी पर गुड़ और मूंगवाली से बनी चीजों का भोग हनुमानजी को लगाएं।

धनु राशि: इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले केले का भोग हनुमानजी को लगाएं और हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ 11 बार करें।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग हनुमानजी को सिंदूर और सरसों का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। 

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं और गुलाब के फूलों की माला पहनाएं।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग हनुमानजी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर सुंदर कांड का पाठ करें।
 


ये भी पढ़ें-

Hanuman Ashtami 2022: क्या महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमानजी की पूजा? ध्यान रखें ये 4 बातें


Hanuman Ashtami 2022: सुख-समृद्धि के लिए 16 दिसंबर को करें हनुमानजी की पूजा, इस खास चीज का लगाएं भोग

Hanuman Ashtami 2022: 16 दिसंबर को करें ये उपाय, हनुमानजी दूर करेंगे आपकी हर परेशानी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें