Hariyali Teej: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं आज जरूर करें ये 5 काम

Published : Aug 11, 2021, 10:54 AM IST
Hariyali Teej: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं आज जरूर करें ये 5 काम

सार

आज (11 अगस्त, बु‌धवार) सावन (Sawan 2021) मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) का पर्व मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं और कन्याओं के लिए सौभाग्य वाला माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती (Devi Parvati) और महादेव (Mahadev) का मिलन हुआ था। इस दिन महिलाएं एक स्थान पर इकट्‌ठा होकर झूला झूलती हैं और शिव-पार्वती के भजन गाती हैं। साथ ही 16 श्रंगार भी करती हैं। इस दिन हरे वस्त्र पहनने की परंपरा भी है।

उज्जैन. हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021)  पर महिलाएं श्रंगार कर शिव-पार्वती (Shiv-Parvati) की पूजा करती हैं और अपने वैवाहिक जीवन (Married Life) की खुशहाली की कामना करती हैं। इस दिन महिलाओं को इन 5 बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि उनके परिवार में सुख-समृद्धि सदैव बनी रहे...

हरे वस्त्र पहनें
सावन (Sawan 2021) में पूरी प्रकृति हरी-भरी होती है, इसके अलावा हरा रंग संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) के दिन महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही अगर इस दिन कांच की हरी चूड़ियां भी महिलाएं पहनती हैं तो देवी पार्वती की कृपा उसके परिवार पर हमेशा बनी रहती है।

मेहंदी जरूर लगाएं
मेहंदी को 16 श्रंगारों में से एक माना गया है। साथ ही मेहंदी महिलाओं के लिए सौभाग्य का प्रतीक भी होती है। अपने सौभाग्य को जगाने के लिए लिए इस दिन मेहंदी जरूर लगाएं। पूजा करते समय देवी पार्वती को भी मेहंदी जरूर अर्पित करें।

मनपसंद वर के लिए करें शिव-पार्वती की पूजा
कुंवारी कन्याओं को भी हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) पर भगवान शिव और देवी पार्वती पूजा ‌‌अवश्य करनी चाहिए। इससे इन्हें मनपसंद वर मिलता है और इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।

सुहाग की सामग्री करें दान
अंखड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) पर किसी सधवा ब्राह्मण स्त्री को सुहाग की सामग्री भेंट करनी चाहिए। इससे देवी पार्वती प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

वृद्ध महिलाओं का आशीर्वाद लें
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं को पैर छूकर परिवार की वृद्ध महिलाओं का आशीर्वाद भी जरूर लेना चाहिए। अगर परिवार में कोई वृद्ध महिला न हो तो आस-पास की महिलाओं के पैर छूकर भी आशीर्वाद ले सकते हैं।

हरियाली तीज के बारे में ये भी पढ़ें

Hariyali Teej व स्वर्ण गौरी व्रत 11 अगस्त को, इस विधि से करें व्रत और ये आसान उपाय

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम