कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो फाल्गुन मास में करना चाहिए ये उपाय, मिल सकते हैं शुभ फल

Published : Mar 15, 2021, 01:00 PM IST
कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो फाल्गुन मास में करना चाहिए ये उपाय, मिल सकते हैं शुभ फल

सार

इन दिनों फाल्गुन मास चल रहा है, जो 28 मार्च को समाप्त होगा। ये हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है। इसी मास में वसंत ऋतु की शुरूआत होती है।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में भी इस मास का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें इस महीने में कुछ खास उपाय करने चाहिए। जिससे चंद्रमा से शुभ फल प्राप्त हो सकें।

महत्वपूर्ण ग्रह है चंद्रमा
वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ज्योतिष से जुड़े ज्यादातर योगों का लग्न के अलावा चंद्रमा से आकलन किया जाता है। अगर चंद्र लग्न कमजोर है या चंद्रमा से ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है, तो व्यक्ति के जीवन के लिए यह अच्छा नहीं है। इससे मानसिक अशांति, जीवन में दुखों, मानसिक रूप से कमजोर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

चंद्रमा की कैसी स्थिति बनाती है कमजोर
- अगर कुंडली में चंद्रमा छठे, 8वें या 12वें भाव में हो। अगर चंद्रमा नीच स्थिति में हो या चंद्रमा राहु-केतु अक्ष पर स्थिति हो या पाप ग्रहों के प्रभाव में हो तो उसे कमजोर माना जाता है। - इसके अलावा अगर कुंडली में चंद्रमा पक्ष बल के लिहाज से कमजोर है यानी कृष्ण पक्ष की अष्टमी से शुक्ल पक्ष की सप्तमी के बीच जन्म हुआ है तो आपके लिए इस महीने में चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए पूजा अर्चना खासी फायदेमंद हो सकती है।
- कृष्ण पक्ष की अष्टमी से शुक्ल पक्ष की सप्तमी के बीच का जन्म हो तो चंद्रमा को पक्ष बल के लिहाज से मजबूत माना जाता है।

चंद्रमा की मजबूती के लिए क्या करें
1.
भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा अर्चना करें, शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
2. महिलाओं का सम्मान करें और प्रति दिन माता के पैर छूएं।
3. चावल, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, सफेद फूल, चीनी, दही और मोती दान करना चाहिए।
4. ओम् सोम सोमाय नमः का 108 बार नित्य जाप करना श्रेयस्कर होता है।
5. सोमवार का व्रत रखें। सोमवार को खीर बनाकर गरीबों में दान करें।
6. पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देवता के दर्शन करें और उसकी रोशनी में बैठकर चन्द्र मंत्र का जाप करें।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

श्रीगणेश सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ रोज करने से दूर हो सकती हैं आपकी हर परेशानी

गुड लक बढ़ाता है एक्वामरीन स्टोन, इसे पहनने से मिल सकते हैं इतने सारे फायदे

कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो हो सकते हैं डिप्रेशन का शिकार, परेशानियों से बचने के लिए करें ये उपाय

बहुत खास होता है पारस पीपल, धन लाभ और शीघ्र विवाह के लिए करें ये आसान उपाय

2021 की पहली शनिश्चरी अमावस्या 13 मार्च को, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

सफलता के लिए 9 मार्च को इस विधि से करें विजया एकादशी व्रत और उपाय

गर्भस्थ शिशु के हर माह का एक अधिपति ग्रह होता है, उसके मंत्र जाप और पूजा से मिलता है शुभ फल

बहुत दुर्लभ होता है ये शंख, इसकी पूजा से दूर होते हैं शनि दोष और घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

इन 4 ग्रहों के कारण होते हैं त्वचा से संबंधित रोग, कर सकते हैं ये आसान उपाय

किसी खास काम के लिए जाते समय ध्यान रखें ये 8 बातें, बढ़ जाती है सफलता मिलने की संभावना

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम