कालसर्प दोष से परेशान हैं तो 11 मार्च को Maha Shivratri पर करें ये आसान उपाय

Published : Mar 07, 2021, 02:51 PM IST
कालसर्प दोष से परेशान हैं तो 11 मार्च को Maha Shivratri पर करें ये आसान उपाय

सार

जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दोष के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। ये उपाय बहुत ही सरल हैं।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, ये उपाय यदि महाशिवरात्रि, नागपंचमी आदि विशेष अवसरों पर किए जाएं तो बहुत ही शुभ रहता है। इस बार 11 मार्च, गुरुवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन आप ये उपाय कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-

1. महाशिवरात्रि पर सफेद फूल, कच्चा दूध, सफेद कपड़ा व सफेद मिठाई नदी में बहाएं व शेषनाग से कालसर्प दोष शांति के लिए प्रार्थना करें।
2. महाशिवरात्रि पर शाम को पीपल के वृक्ष की पूजा करें तथा उसके नीचे एक दीपक जलाएं। साथ ही नवनाग स्त्रोत का पाठ भी करें।
3. महाशिवरात्रि पर घर में कालसर्प दोष निवारक यंत्र की स्थापना करें व रोज उसकी पूजा करें।
4. महाशिवरात्रि पर सुबह स्नान आदि करने के बाद चांदी के नाग-नागिन की पूजा करें और नदीं में बहा दें।
5. महाशिवरात्रि पर लघु रुद्र का पाठ स्वयं करें या किसी योग्य पंडित से करवाएं। ये पाठ विधि-विधान पूर्वक होना चाहिए।
6. महाशिवरात्रि पर सुबह किसी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर तांबे का नाग चढ़ाएं व वहीं बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

महाशिवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें

पूजा के नियम: शिवलिंग की पूरी परिक्रमा न करें, मेहंदी-हल्दी न चढ़ाएं, शंख से जल भी अर्पित न करें

शिव-सिद्ध योग में मनाया जाएगा Maha Shivratri पर्व, ये उपाय करने से दूर हो सकता है शनि दोष

हरिद्वार कुंभ 2021: Maha Shivratri पर होगा पहला शाही स्नान, जानिए कब-कहां और क्यों लगता है ये धार्मिक मेला

Maha Shivratri पर घर लाएं ये 5 चीजें, दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Maha Shivratri 11 मार्च को, जानिए पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, उपाय और 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व 

Maha Shivratri पर घर लाएं ये 5 चीजें, दूर हो सकती है पैसों की तंगी

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम