इस वर्ष महाशिवरात्रि (11 मार्च, गुरुवार) पर कई विशेष शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है।
उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार 11 मार्च को त्रयोदशी तिथि दोपहर 2.39 बजे तक है, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी जो दूसरे दिन दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व त्रयोदशी और चतुर्दशी के शुभ संयोग में मनेगा।
बनेंगे ये शुभ योग
इस बार महाशिवरात्रि पर शिव और सिद्ध योग बन रहा है। स्वराशि का शनि, पंचमहा पुरुष का शश नामक राजयोग और गजकेसरी व अमृत योग इस पर्व को खास बना रहे हैं। इस दिन सुबह 6.19 से दोपहर 2.40 बजे तक अमृत योग रहेगा। शिव और सिद्ध योग में महाशिवरात्रि होने से भक्तों को मनचाही सफलता मिल सकती है।
महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह की चीजों के साथ ही फूल और पत्तियां भी शिवलिंग पर चढ़ाई जाती हैं। शिवलिंग पर धतूरा और बिल्व पत्र अधिकतर लोग चढ़ाते हैं, इनके साथ ही शमी के पत्ते भी शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शिव पूजा में फूल-पत्तियां चढ़ाने का विशेष महत्व है। जानिए शमी के पत्तों से जुड़ी खास बातें...
शिवरात्रि पर सुबह शिव मंदिर जाएं और तांबे के लोटे में पवित्र जल, चावल, सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र बोलते हुए अर्पित करें। इसके बाद शमी पत्ते चढ़ाते समय ये मंत्र बोलें-
अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च।
दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।
इस तरह पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना पूरी हो सकती है। शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से सौभाग्य की कामना पूरी हो सकती है। साथ ही शनि दोष का अशुभ प्रभाव भी कम होता है।
महाशिवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें
पूजा के नियम: शिवलिंग की पूरी परिक्रमा न करें, मेहंदी-हल्दी न चढ़ाएं, शंख से जल भी अर्पित न करें
Maha Shivratri पर घर लाएं ये 5 चीजें, दूर हो सकती है पैसों की तंगी
Maha Shivratri 11 मार्च को, जानिए पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, उपाय और 12 ज्योतिर्लिंगों का महत्व
Maha Shivratri पर घर लाएं ये 5 चीजें, दूर हो सकती है पैसों की तंगी






