घर में पिरामिड रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष, दुश्मनों से परेशान हैं तो इसे दक्षिण दिशा में रखें

Published : Jul 12, 2021, 09:22 AM ISTUpdated : Jul 12, 2021, 11:40 AM IST
घर में पिरामिड रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष, दुश्मनों से परेशान हैं तो इसे दक्षिण दिशा में रखें

सार

घर में वास्तु दोष होने पर निगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है, जिसके कारण हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दोषों को दूर करने के लिए फेंगशुई में कई गैजेट बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है पिरामिड।

उज्जैन. पिरामिड को घर में रखने से आप वास्तु दोष और अन्य कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आगे जानिए पिरामिड से जुड़ी खास बातें…

1. आप अपने घर में धातु या लकड़ी का बना पिरामिड रख सकते हैं। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। 
2. यदि बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो उसके कमरें आपको पिरामिड रखना चाहिए। इससे पढ़ाई करते समय एकाग्रता बनी रहती है।
3. शत्रुओं से परेशान हैं तो दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। यदि आपका किसी प्रकार का मुकदमा अदालत में लटका हुआ है तो उसमें गति आती है। लेकिन पिरामिड त्रिकोण होता है इसलिए इसकी सही दिशा समझना बहुत ही जरूरी होता है। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है।
4. पिरामिड के बारे में कहा जाता है कि यदि उसमें कोई चीज रखी जाए तो उसके गुणधर्म में परिवर्तन आ जाता है। अगर आपकी पाचन शक्ति सही नहीं रहती है, तो पानी को पीने से पहले उसके ऊपर पिरामिड रखें। माना जाता है कि इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। 
5. यदि आप यश-कीर्ति पाना चाहते हैं तो घर की पूर्व दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। यदि आपके परिवार में किसी को गलत आदते लग गई हैं तो भी घर में पिरामिड रखने से लाभ मिलता है। 

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर में क्रिस्टल बॉल रखने से दूर होती हैं निगिटिविटी, इसे कहां रखने से क्या फायदा होता है, जानिए

घर में यहां होता है ब्रह्म स्थान, यहां भारी चीज रखने से बढ़ जाते हैं वास्तु दोष, इन बातों का रखें ध्यान

पूर्वमुखी दुकान में कहां रखना चाहिए काउंटर और किस दिशा में बैठना चाहिए, जानिए वास्तु टिप्स

बनी रहती हैं हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तो ध्यान रखें वास्तु की ये छोटी-छोटी 7 बातें

उत्तर दिशा को रखेंगे दोष मुक्त तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी, ध्यान रखें ये 10 टिप्स

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम