Kharmas Upay: खर मास को कहते हैं किस्मत चमकाने वाला महीना, ये उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल

Published : Dec 13, 2022, 06:00 AM IST
Kharmas Upay: खर मास को कहते हैं किस्मत चमकाने वाला महीना, ये उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल

सार

Kharmas Upay: हिंदू धर्म में खर मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार खर मास 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। इसे मल मास, क्षौर मास आदि नामों से भी जाना जाता है।  

उज्जैन. 16 दिसंबर 2022 को जैसे ही सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा, वैसे ही खर मास आरंभ हो जाएगा। हिंदू धर्म में खर मास (Kharmas Upay) का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य गुरु ग्रह की राशि धनु और मीन में रहता है तो उसे खर मास कहते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 16 दिसंबर से शुरू होने वाला खर मास 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। इस महीने में कुछ खास उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। इस महीने में पूजा-पाठ, दान आदि का विशेष महत्व है। इस महीने में अगर राशि अनुसार, चीजों का दान किया जाए तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए राशि अनुसार, खर मास में राशि अनुसार, किन चीजों का दान करें… 

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग लाल कपड़े, फल, मिठाई, उड़द की दाल, तांबे के बर्तन आदि चीजों का दान करें।

वृष राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग सफेद चीजों का दान खर मास में करें जैसे- सफेद कपड़े, शक्कर, नमक, मावे से बनी मिठाई आदि।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करें और किसी गौशाला में घास का। इससे इनकी परेशानी दूर हो सकती है।

कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले रस वाले फल जैसे- संतरा, मौसंबी आदि का दान करें। इसके अलावा ये लोग शहद का दान भी कर सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग जरूरतमंदों को गुड़, चने की दाल, गेहूं, जनेऊ, घी आदि चीजों का दान करें तो शुभ फल मिलता है।

कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग गरीब बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजें जैसे- कॉपी, पेन, रबर, पेंसिल का दान करें।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि वाले लोग दूध, चावल, पका हुआ भोजन आदि चीजों का दान करें तो इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले माचिस, लकड़ी, कोयला, लाल कपड़े, लाल मिठाई का दान जरूरतमंदों को करें।

धनु राशि: इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले गौशाला में घास का दान करें और जरूरतमंदों हल्दी, पीले कपड़े, जनेऊ आदि चीजों का दान करें।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इस राशि वाले कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल, काले रंग का कंबल और कपड़ों का दान करें।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि वाले तिल के तेल, लोहे के बर्तन, कोयला आदि चीजों का दान जरूरतमंदों को करें।

मीन राशि: इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले शुभ फल पाने के लिए चने की दाल, हल्दी, केले, अरहर की दाल का करें।


ये भी पढ़ें-

मृतक के कान-नाक में रुई क्यों लगाई जाती है? जानें अंतिम संस्कार से जुड़ी ऐसी ही 4 परंपराओं के कारण


Makar Sankranti 2023: जनवरी 2023 में कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 को? दूर करें कन्फ्यूजन

18 दिन तक चलता है किन्नरों का विवाह समारोह, किससे और कैसे होती है इनकी शादी?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम