घर के वास्तु पर असर डालते हैं 9 ग्रह, इन दिशाओं में दोष से बचने के लिए क्या करना चाहिए

Published : Jul 13, 2021, 08:55 AM ISTUpdated : Jul 13, 2021, 12:56 PM IST
घर के वास्तु पर असर डालते हैं 9 ग्रह, इन दिशाओं में दोष से बचने के लिए क्या करना चाहिए

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर हिस्से पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव होता है। इसी प्रकार प्रत्येक दिशा के देवता भी अलग-अलग होते हैं।

उज्जैन. घर में ग्रहों के संतुलित होने पर सुख-समृद्धि रहती है वहीं इनके स्वभाव के विपरीत निर्माण करने पर वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है जिससे अनेकों प्रकार के जीवन में कष्ट उठाने पड़ सकते है। आगे जानिए ये 9 ग्रह कैसे हमारे घर के वास्तु को प्रभावित करते हैं…

चन्द्रमा
वायव्य दिशा का स्वामी चन्द्रमा है। इस दिशा में भोजनकक्ष, अतिथि गृह, विवाह योग्य कन्याओं का कमरा एवं बिना टॉयलेट के बाथरूम होना शुभ होता है। सामाजिक जीवन एवं व्यापार पर इसका विशेष प्रभाव होता है।

सूर्य
पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य हैं। कभी भी इस दिशा भारी चीजें नहीं रखनी चाहिए और बंद भी नहीं करना चाहिए। इसलिए वास्तु में पूर्व दिशा को खुला छोड़ने की सलाह दी जाती है ताकि सूर्य की रोशनी भवन में प्रवेश कर सकें।

मंगल
दक्षिण दिशा मंगल ग्रह के अधीन होती है। ये दिशा विधि, न्याय, मुकदमेबाजी, आराम, जीवन और मृत्यु से संबंधित है। इसलिए इस दिशा में शयन कक्ष तथा भण्डार गृह रखना चाहिए।

राहु
नैऋत्य कोण का स्वामी राहु ग्रह है। घर में भूलकर भी इस दिशा को हल्की एवं खुली नहीं रखें। इस दिशा में बेडरूम, ऑफिस, बाथरूम या स्टोर रूम बनाना लाभदायक रहता है।

बुध
यह ग्रह उत्तर दिशा का स्वामी है। बुध सम्पन्नता और करियर का प्रतिनिधि ग्रह है इसलिए इस दिशा में अध्ययन कक्ष, तिजोरी और पुस्तकालय शुभ माने गए हैं।

गुरु
यह ईशान कोण का स्वामी ग्रह है। ईश्वर की कृपा पाने के लिए यह दिशा स्वस्थ रखनी चाहिए। इस दिशा में पूजा स्थल एवं योग कक्ष बनाना अत्यंत शुभकारी है।

शुक्र
शुक्र आग्नेय कोण का अधिपति है। इस दिशा में रसोई, बिजली के सामान एवं विद्युत केंद्र होना वास्तु के अनुसार शुभ माने गए हैं।

शनि
इस दिशा के देवता वरुण देव है। शनि ग्रह भाग्य, कर्म, यश तथा पौरुष संबंधी कार्यों का कारक होता है। इस दिशा में ड्राइंगरूम, बेडरूम, पुस्तकालय होना शुभ होता है। इस दिशा को हमेशा स्वस्थ्य रखना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर में पिरामिड रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष, दुश्मनों से परेशान हैं तो इसे दक्षिण दिशा में रखें

घर में क्रिस्टल बॉल रखने से दूर होती हैं निगिटिविटी, इसे कहां रखने से क्या फायदा होता है, जानिए

घर में यहां होता है ब्रह्म स्थान, यहां भारी चीज रखने से बढ़ जाते हैं वास्तु दोष, इन बातों का रखें ध्यान

पूर्वमुखी दुकान में कहां रखना चाहिए काउंटर और किस दिशा में बैठना चाहिए, जानिए वास्तु टिप्स

बनी रहती हैं हेल्थ से जुड़ी समस्याएं तो ध्यान रखें वास्तु की ये छोटी-छोटी 7 बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश