जन्म वार के अनसुार जानिए कैसा हो सकता है किसी का नेचर और आने वाले समय?

Published : Nov 13, 2019, 09:13 AM IST
जन्म वार के अनसुार जानिए कैसा हो सकता है किसी का नेचर और आने वाले समय?

सार

ज्योतिष के अनुसार रविवार का कारक ग्रह सूर्य है, सोमवार का कारक ग्रह चंद्र है, मंगलवार का मंगल, बुधवार का बुध, गुरुवार का गुरु, शुक्रवार का शुक्र और शनिवार का कारक ग्रह शनि है।

उज्जैन. ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उस वार के कारक ग्रह का प्रभाव भी जीवनभर बना रहता है। यहां जानिए आपके जन्म वार के अनुसार स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कुछ बातें...

सोमवार
सोमवार को जन्मे व्यक्ति पर चंद्र का प्रभाव रहता है। ऐसे व्यक्ति का स्वभाव शांत तथा आध्यात्मिक विचारों से संपन्न रहता है। उसकी वाणी में मिठास और मधुरता रहती है। वह गंभीर और भावुक रहता है।

मंगलवार
इस दिन जन्मे व्यक्ति पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे व्यक्ति का यदि मंगल खराब है तो वह तामसी प्रवृत्ति का होता है तथा सदा क्रोधी, जिद्दी स्वभाव का होता है और यदि मंगल अच्छा है तो व्यक्ति निर्भिक,‍ नीडर और न्यायप्रिय रहता है तथा हर परिस्थिति में बुद्धि से काम लेता है।

बुधवार
इस दिन जन्मे व्यक्ति पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसा व्यक्ति कला एवं व्यापार में निपुण रहता है। वाणी में मिठास और चेहरे पर आकर्षण रहना है, लेकिन यदि कुंडली में बुध की स्थिति खराब है तो ऐसा व्यक्ति चालाक रहता है तथा उसकी बुद्धि में हमेशा दुविधा और संशय बना रहता है।

गुरुवार
इस दिन जन्मे व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसा व्यक्ति गंभीर चिंतन करने वाला और धार्मिक स्वभाव से संपन्न रहता है। उसके स्वभाव में मिलनसारिता और सर्वहिताय की भावना रहती है। यदि गुरु की स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसा व्यक्ति असत्य बोलने वाला और लोगों को अपने झूठे ज्ञान से भ्रम में डालने वाला रहता है।

शुक्रवार
इस दिन जन्मे व्यक्ति पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना गया है। यदि शुक्र ग्रह ठीक है तो व्यक्ति कलाप्रिय और तेज बुद्धि का होगा। आधुनिक विचारों को महत्व देने वाला और स्वभाव से विनम्र होगा। यदि शुक्र ग्रह खराब है तो विलासितापूर्ण जीवन बिताने वाला और आरामपसंद व्यक्ति माना जाएगा।

शनिवार
इस दिन जन्मे व्यक्ति पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है तो यदि शनि शुभ स्थिति में है तो व्यक्ति न्यायप्रीय, कलाप्रिय और कर्मवान होगा। स्पष्टवादी और सिद्धांतप्रिय स्वभाव का रहेगा, लेकिन यदि शनि की स्थिति ठीक नहीं है तो गरम स्वभाव, निर्बल शरीर और आलसी स्वभाव का रहता है।

रविवार
इस दिन जन्मे व्यक्ति पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसे जातक का स्वभाव निर्भिक लेकिन उदार रहता है। रंग गेंहुवा रंग और कपाल चौड़ा रहता है। वह बलशाली व्यक्तित्व का धनी होता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम