वास्तु टिप्स: वायव्य कोण में दोष होने पर बढ़ जाती है शत्रुओं की संख्या, सुखों में आती है कमी

Published : Jun 23, 2021, 09:26 AM ISTUpdated : Jun 23, 2021, 12:07 PM IST
वास्तु टिप्स: वायव्य कोण में दोष होने पर बढ़ जाती है शत्रुओं की संख्या, सुखों में आती है कमी

सार

वास्तु शास्त्र में दस दिशाएं बताई गई हैं। पूर्व, आग्नेय, दक्षिण, नैऋत्य, पश्चिम, वायव्य, उत्तर, ईशान, नीचे और ऊपर। वास्तु के अनुसार घर में चार कोण होते हैं, ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण। उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच वायव्य कोण होता है। ये कोण बहुत ही विशेष होता है।

उज्जैन. वास्तु शास्त्र में दस दिशाएं बताई गई हैं। पूर्व, आग्नेय, दक्षिण, नैऋत्य, पश्चिम, वायव्य, उत्तर, ईशान, नीचे और ऊपर। वास्तु के अनुसार घर में चार कोण होते हैं, ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण। उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच वायव्य कोण होता है। ये कोण बहुत ही विशेष होता है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

1. वायव्य कोण में वायु का स्थान है और इस दिशा के स्वामी ग्रह चंद्र है। वायव्य कोण यदि गंदा है तो नुकसान होगा।
2. वायव्य कोण को खिड़की, उजालदान आदि का स्थान बना सकते हैं। वायव्य कोण में गेस्ट रूम भी बना सकते हैं।
3. यदि वायव्य कोण का दरवाजा है और यहां कोई दोष भी न हो तो यह दिशा आपको धन-संपत्ति और समृद्धि प्रदान करेगी।
4. यह भी देखा गया है कि यह स्थिति भवन में रहने वाले किसी सदस्य का रूझान अध्यात्म में बढ़ा देती है।
5. इस दिशा में दोष होने पर शत्रुओं की संख्या बढ़ जाती है। शत्रुओं से विवाद होने के कारण सुख का अभाव होता है और परिवार के सम्मान में कमी होती है।
6. वायव्य कोण में तिजोरी हो तो ऐसे व्यक्ति का बजट हमेशा गड़बड़ाया हुआ रहता है और वह कर्जदारों द्वारा सताया जाता है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

नौकरी और बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता तो ध्यान रखें वास्तु की ये 4 टिप्स

घर पर इन 5 की छाया पड़ना माना जाता है वास्तु दोष, जानिए इससे क्या अशुभ फल मिलते हैं

वास्तु टिप्स: घर में किस दिशा में बनवाना चाहिए मंदिर, कितनी बड़ी होनी चाहिए देव प्रतिमाएं?

घर की निगेटिविटी दूर करने के लिए करें नमक का ये आसान उपाय, लेकिन ध्यान रखें कुछ खास बातें

वास्तु टिप्स: इन 4 कारणों से हो सकती है धन हानि और घर में कलह, ध्यान रखें ये बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश