लाल किताब: जन्म कुंडली में जिस भाव में हो शनि, उसी के अनुसार करें ये आसान उपाय

Published : May 01, 2021, 10:37 AM IST
लाल किताब: जन्म कुंडली में जिस भाव में हो शनि, उसी के अनुसार करें ये आसान उपाय

सार

किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शनि खराब हो तो उसे बहुत बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। शनि खराब होने पर व्यक्ति अपने घर से बेघर हो सकता है, उसकी बनी-बनाई संपत्ति बिक जाती है, उस पर किसी तरह का मुकदमा हो जाता है, वह हमेशा विवादों में घिरा रहता है।

उज्जैन. जन्मकुंडली के बारहों भावों में जिस-जिस भाव में शनि खराब होता है उसे ठीक करने के, शनि के दोष दूर करने के क्या उपाय हो सकते हैं, आगे जानिए लाल किताब के आसान उपाय…

पहले स्थान के खराब शनि के उपाय
1. काला सुरमा श्मशान की भूमि में दबाएं।
2. लोहे का सामान, पलंग, छाता आदि दान करें।
3. सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें।
4. प्रत्येक शनिवार को भैरव महाराज के दर्शन करें।

दूसरे स्थान के खराब शनि के उपाय
1. आप जिस देवी या देवता को मानते हैं उसके मंदिर नंगे पैर जाएं। यह उपाय 43 दिन करें। 2. पत्नी के साथ प्रत्येक सोमवार शिवजी का अभिषेक करें।
3. गाय के दूध में चंदन घिसकर प्रतिदिन मस्तक पर तिलक लगाएं।
4. सरसों का तेल सिर में न लगाएं।

तीसरे स्थान के खराब शनि के उपाय
1. काले रंग का कुत्ता पालें और सेवा करें।
2. घर की दहलीज के दोनों ओर लोहे के कीले गाड़ें।
3. मांस, मदिरा, तामसिक पदार्थों का सेवन न करें।
4. नेत्र रोगियों की सेवा करें, उन्हें मुफ्त दवाइयां बांटें।

चौथे स्थान के खराब शनि के उपाय
1. कुएं या बोरवेल में प्रत्येक शनिवार को सवा पाव कच्चा दूध डालें।
2. विधवा स्त्रियों का सम्मान करें, उनकी सेवा करें।
3. परस्त्रियों पर बुरी दृष्टि न रखें।
4. कौवों को रोटी खिलाते रहें।

पांचवें स्थान के खराब शनि के उपाय
1. प्रत्येक शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं।
2. अपनी संतान के जन्मदिन पर तेल से बनी चीजें बांटें।
3. शनिवार को गरीबों को नमकीन चावल बनाकर खिलाएं।
4. काले पत्थर के शिवलिंग का 43 दिनों तक अभिषेक करें।

छठे स्थान के खराब शनि के उपाय
1. गाय को हरी घास खिलाएं।
2. बहते पानी में बादाम बहाएं।
3. काली गाय की सेवा करें।
4. लोहे की चीजों का दान करें।

सातवें स्थान के खराब शनि के उपाय
1. मांस, मदिरा आदि तामसिक चीजों का सेवन न करें।
2. अपने घर में प्रतिदिन झाड़ू-पोंछा, साफ-सफाई रखें।
3. शहद से भरा बर्तन एकांत स्थान में जमीन में दबा आएं।
4. बांस की टोकरी में मिश्री भरकर अमावस्या को श्मशान में जाकर दबा आएं।

आठवें स्थान के खराब शनि के उपाय
1. कच्ची जमीन पर बैठकर स्नान करें।
2. चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास हमेशा रखें।
3. 43 दिनों तक श्मशान से जल लाकर स्नान करें।
4. सवा किलो उड़द सरसों के तेल से मलकर नदी में बहाएं।

नवम स्थान के खराब शनि के उपाय
1. घर की छत को साफ-सुथरी रखें।
2. घर में कोई कचरा, अटाला न रखें।
3. शनिवार को बबूल के पेड़ की दातुन करें।
4. फटे कपड़े-फटे जूते-चप्पल न पहनें।

दसवें स्थान के खराब शनि के उपाय
1. शनिवार को धूम्र गणेश का ध्यान करें।
2. नेत्रहीनों की सेवा करें। शनिवार को उन्हें भोजन करवाएं।
3. शनिवार को शनिदेव को नीले पुष्प अर्पित करें।
4. कुष्ठ रोगियों की मदद करें।

11वें स्थान के खराब शनि के उपाय
1. संतरे खाएं, उसके छिलकों से दांत साफ करें।
2. 43 दिन तक भैरव अनुष्ठान अपने जीवनसाथी से करवाएं।
3. मांस-मदिरा का सेवन न करें।
4. अमावस्या पर सुनसान जगह पर शराब की बोतल दबाएं।

12वें स्थान के खराब शनि के उपाय
1. काले कपड़े में 12 बादाम बांधकर लोहे के बर्तन में रखकर अंधेरे कोने में दबा दें।
2. आटे में काले तिल मिलाकर गोलियां बनाएं, इसे मछलियों खिलाएं।
3. एक मिट्टी के पात्र में सरसों का तेल भरकर एकांत जमीन में दबा आएं।
4. परिवार के बजुर्गों की सेवा करें।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

इलाइची के इन आसान उपायों से दूर हो सकती हैं आपकी गरीबी और ग्रहों के दोष

आपके साथ हो जाए कोई अपशकुन तो करें इन 2 में से कोई 1 उपाय, बच सकते हैं अशुभ फल से

बार-बार आता है गुस्सा तो ग्रहों का दोष भी हो सकता है इसका कारण, ध्यान रखें ये बातें

हीरे का उपरत्न है ओपल, इसे पहनने से दांपत्य जीवन में बनी रहती हैं खुशियां

रखेंगे इन 10 बातों का ध्यान तो घर में बनी रहेगी बरकत और हर मुश्किल हो सकती है आसान

पन्ना का उपरत्न है पेरिडॉट, इसे मनी स्टोन भी कहते हैं, जानिए इसे पहनने के फायदे

कुंडली के किस भाव में हो राहु-केतु तो अशुभ फल से बचने के लिए कौन-सा उपाय करें, जानिए

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए घर में रखें चांदी से बना मोर का जोड़ा, हो सकते हैं और भी फायदे

मेहनत करने के बाद भी नौकरी में नहीं हो रहा है प्रमोशन तो करें ये आसान उपाय

गुरु के राशि परिवर्तन से राजनीति में हो सकते हैं बड़े बदलाव, शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम