Magh Maas 2023 Upay: माघ मास में करें ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष और मिलेंगे शुभ फल

Published : Jan 11, 2023, 09:21 AM IST
Magh Maas 2023 Upay: माघ मास में करें ये आसान उपाय, दूर होंगे ग्रहों के दोष और मिलेंगे शुभ फल

सार

Magh Maas Upay: इस समय हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ चल रहा है जो 5 फरवरी तक रहेगा। अनेक धर्म ग्रंथों में इस महीने का महत्व बताया गया है। इस महीने में कुछ खास उपाय किए जाएं तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है और परेशानियों से बचा जा सकता है।   

उज्जैन. हिंदू धर्म में माघ मास (Magh Maas 2023) को बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। इस महीने में मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, भीष्म द्वादशी, तिल चतुर्थी और गुप्त नवरात्रि जैसे अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार ये महीना 6 जनवरी से शुरू हो चुका है जो 5 फरवरी तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस महीने में अगर राशि अनुसार, उपाय किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कुंडली के दोष भी दूर होते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग पानी में लाल फूल डालकर स्नान करें और लाल मसूर का दान करें। इससे इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

वृषभ राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है। ये लोग पानी में दूध डालकर स्नान करें और शिवजी को खीर का भोग लगाएं। इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोग पानी में गन्ने का रस मिलाकर स्नान करें और और हरे मूंग का दान। 

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग पानी में थोड़ा सा गाय का दूध मिलाकर स्नान करें और जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करें।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग पानी में थोड़ा सा केसर मिलाकर स्नान करें। तांबे के लोटे का दान इन्हें शुभ फल प्रदान करेगा।

कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले पानी में शहद मिलाकर स्नान करें और किसी मंदिर में हरे मूंग का दान करें। इससे ग्रहों का शुभ फल इन्हें मिलेगा।

तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र है। ये लोग पानी में दूध मिलाकर स्नान करें और खीर का दान करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। शुभ फल पाने के लिए इस राशि वाले पानी में लाल चंदन मिलाकर स्नान करें और भूखों को भोजन कराएं।

धनु राशि: इस राशि का स्वामी गुरु है। ये लोग पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें और चने की दाल घोड़े को खिलाएं।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें और जूते-चप्पल का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनि हैं। इस राशि वाले पानी में सरसों का तेल डालकर स्नान करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशि: इस राशि का स्वामी गुरु है। ये लोग पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें और किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करें। इन्हें शुभ फल मिलेंगे।


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2023: बेड लक से बचना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम


Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पंतग, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व?

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम