Mahashivratri 2022: जब किस्मत न दें साथ तो करें शिवपुराण में बताए ये आसान उपाय, दूर हो सकता है आपका बैडलक

इस बार 1 मार्च, मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व भगवान शिव से जुड़ा है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे, वहीं कुछ स्थानों पर ये पर्व शिव-पार्वती विवाह से जोड़कर देखा जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2022 7:37 AM IST / Updated: Feb 28 2022, 07:20 PM IST

उज्जैन. महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) पर प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगती हैं और व्रत-पूजा आदि की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करने चाहिए। इनसे हर मनोकामना पूरी हो सकती है। शिवमहापुराण (Shivamahapuran) में भी भगवान शिव को प्रसन्न करने और परेशानियां दूर करने के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। ये उपाय वैसे तो किसी भी दिन किए जा सकते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि इन उपायों को करने लिए बहुत ही खास दिन है। आगे जानिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कौन-सा अनाज या फूल चढ़ाने से क्या फायदा हो सकता है…

ये अनाज चढ़ाएं…
1.
शिवमहापुराण के अनुसार, भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।

ये फूल चढ़ाएं…
1.
लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।
3. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
5. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
6. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
7. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं।
8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।

इन द्रव्यों से अभिषेक करें…
1.
बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है।
2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
 

ये भी पढ़ें...
 

Mahashivratri 2022: ज्योतिष और तंत्र-मंत्र उपायों के लिए खास है महाशिवरात्रि, इस दिन करें राशि अनुसार ये उपाय

Mahashivratri 2022: विष योग में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, मकर राशि में ये 5 ग्रह बनाएंगे पंचग्रही युति

Mahashivratri 2022: जब दिखने लगे ऐसे लक्षण तो समझ लीजिए ये है मौत के आने का संकेत

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि 1 मार्च को, पहले लें संकल्प फिर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Share this article
click me!