मंगल ग्रह दे रहा है अशुभ फल तो 29 मार्च को शुभ योग में करें ये उपाय, बच सकते हैं परेशानियों से

Published : Mar 28, 2022, 09:34 AM IST
मंगल ग्रह दे रहा है अशुभ फल तो 29 मार्च को शुभ योग में करें ये उपाय, बच सकते हैं परेशानियों से

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ व्रत व पूजा की जाती है। इसे प्रदोष व्रत (Mangal Pradosh 2022) कहते हैं। इस बार 29 मार्च, मंगलवार को चैत्र कृष्ण त्रयोदशी तिथि होने से मंगल प्रदोष का योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. शिव पुराण (Shiva Purana) और स्कंद पुराण (Skanda Purana) के अनुसार प्रदोष व्रत हर तरह की मनोकामना पूरी करने वाला व्रत माना गया है। मान्यता है कि मंगलवार को त्रयोदशी तिथि में भगवान शिव की पूजा करने से बीमारियां और हर तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थान पर है, वे यदि इस दिन कुछ खास उपाय (Mangal Ke Upay) करें तो उनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

ये भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi 2022: कब है पापमोचनी एकादशी, कैसे करें पूजा-व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें

1. मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए मंगल प्रदोष पर भगवान शिव के साथ ही हनुमानजी की भी पूजा करें। सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाएं। शुद्ध घी से बने चूरमे का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. मंगल प्रदोष पर मंगल ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करें। इसके लिए लाल चंदन की माला का उपयोग करें। ये हैं मंगल ग्रह का मंत्र-
ॐ धरणीगर्भसंभूतं विद्युतकान्तिसमप्रभम।
कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम।।

ये भी पढ़ें- Hindu NavVarsh 2022: चैत्र मास शुरु होने के 15 दिन बाद से क्यों आरंभ होता है हिंदू नववर्ष, जानिए कारण?

3. मंगल प्रदोष के शुभ योग में घर में मंगल यंत्र की स्थापना करें और रोज उसकी पूजा विधि-विधान से करें। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं
4. मंगल प्रदोष के दिन किसी हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा लगवाएं या किसी ब्राह्मण को लाल वस्त्र दान करें। इससे भी मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। 
5. मंगल प्रदोष पर लाल मसूर की दाल नदी में प्रवाहित करें या किसी ब्राह्मण को दान करें। इससे मंगल दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है। 
6. सभी ग्रह के अपने रत्न होते हैं जो ग्रहों की उर्जा को अवशोषित करके अनुकूल स्थिति बनाते हैं। मंगल का रत्न है मूंगा। मंगल को अनुकूल बनाने के लिए मंगल प्रदोष पर मूंगा रत्न धारण किया जा सकता है। लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें 

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल


Papmochani Ekadashi 2022: 28 मार्च को शुभ योग में करें ये उपाय, धन लाभ के साथ होंगे ये फायदे भी

अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

साल में सिर्फ एक बार आता है ये शुभ योग, इस बार 30 मार्च को बनेगा, सिर्फ 4 घंटे 23 मिनट रहेगा

मीन राशि में सूर्य-बुध बना रहे हैं राजयोग, लेकिन मकर राशि में शनि-मंगल को जोड़ी बढ़ा सकती हैं परेशानी

Papmochani Ekadashi 2022: 28 मार्च को शुभ योग में करें पापमोचनी एकादशी व्रत, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और कथा
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम