24 मार्च, गुरुवार को बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन में आ चुका है। इस राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बन रहा है, जो 7 अप्रैल तक रहेगा। इसके बाद बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को राजयोग कहा गया है। जिन लोगों की कुंडली में ये योग होता है, उन्हें अपने जीवन में कई तरह की सफलताएं मिलती हैं। इस बार मीन राशि में बन रहे बुधादित्य योग के चलते प्रशासन और बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं। लोग निवेश के बारे में विचार करेंगे। वहीं मकर राशि में बनी रही मंगल और शनि की युति के चलते विवाद, चोरी व अन्य दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। 

ये भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi 2022: 28 मार्च को शुभ योग में करें पापमोचनी एकादशी व्रत, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और कथा

12 अप्रैल को उदय होगा बुध
ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह 14 मार्च को अस्त हो गया था, इसी स्थिति में इसने राशि परिवर्तन करते हुए कुंभ से मीन में प्रवेश किया है। बुध ग्रह 7 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेगा, इसके बाद 12 अप्रैल को इसी राशि में उदय होगा। वर्तमान में बुध के मीन राशि में जाने से शेयर बाजार एवं महंगाई में स्थिरता आएगी। खेती में अच्छी उपज होने से किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बाजार में भी तेजी आने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कुंभ से निकलकर मीन राशि में आया बुध, इन 3 राशि वालों को रहना होगा संभलकर, हो सकती है धन हानि


इन 2 उग्र ग्रहों की युति करेगी परेशान
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, पिछले कई दिनों से मकर राशि में मंगल और शनि की युति बन रही है। शनि और मंगल उग्र ग्रह हैं। 
- इन दोनों ग्रहों की इस स्थिति को शुभ नहीं माना जा सकता। इन ग्रहों के अशुभ फल के चलते ही विश्व स्तर पर अशांति बनी हुई है। 
- भारत में भी कहीं-कहीं राजनीतिक संकट से राज्य सरकारों की परेशानी बढ़ सकती है। मंगल-शनि के कारण दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं और कई देशों में युद्ध की स्थितियां बन सकती हैं। 
- शनि-मंगल का ये अशुभ योग 7 अप्रैल को खत्म होगा। जब मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इसके बाद शांति होगी। कारखानों में उत्पादन की दर बढ़ने से महंगाई पर रोक लगेगी। 

ये भी पढ़ें- 

2022 में कितने चंद्रग्रहण होंगे, कौन-सा भारत में दिखेगा और कौन-सा नहीं? जानिए चंद्रग्रहण से जुड़ी हर खास बात

23 मार्च को उदय होगा गुरु, शिक्षा के मामलों में होंगे बड़े बदलाव, इन 3 राशि वालों का शुरू हो सकता है बुरा समय

9 ग्रहों में से कौन-से ग्रह हमेशा टेढ़ी चाल चलते हैं और कौन-से ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है?

खर मास के बाद कब है विवाह के लिए पहला शुभ मुहूर्त, अभी क्यों नहीं कर सकते हैं मांगलिक कार्य?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred