बुध ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार करते हैं। ये चंद्रमा के बाद सबसे अधिक तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में इसे चंद्रमा का पुत्र बताया गया है। ये ग्रह सभी के प्रति समभाव रखता है। बुध को नपुंसक ग्रह भी कहा जाता है।

उज्जैन. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध ग्रह 24 मार्च, गुरुवार को राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। इस राशि में सूर्य पहले से ही स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बन रहा है। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी लोगों पर भी दिखाई देगा। किसी के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव…

ये भी पढ़ें- खर मास के बाद कब है विवाह के लिए पहला शुभ मुहूर्त, अभी क्यों नहीं कर सकते हैं मांगलिक कार्य?

इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा बुध का राशि परिवर्तन
- बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए फायदे के योग बन सकते हैं। 
- इन पांचों राशियों के लोगों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। अटका हुआ पैसा भी इस दौरान मिल सकता है। 
- लेन-देन और इन्वेस्टमेंट में फायदा हो सकता है। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी। इसके अलावा इन राशियों के लोग किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2022: शीतला सप्तमी पर करें ये उपाय और मंत्र जाप, अच्छी रहेगी सेहत और बनी रहेगी खुशहाली

इन 4 राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा बुध का राशि परिवर्तन
- बुध का राशि परिवर्तन कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस समय इनके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। 
- किसी बड़े काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। 
- इस समय इन 4 राशि के लोगों को लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- 27 मार्च को करें दशा माता की पूजा और व्रत, इससे दूर होते ग्रहों के दोष व परेशानियां, ये है विधि और कथा

इन 3 राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा बुध का राशि परिवर्तन
- बुध के राशि परिवर्तन से मेष, धनु और मकर राशि वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इन लोगों को पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती है।
- इन राशि वाले लोगों की जमा पूंजी खत्म हो सकती है। इन्हें लेन-देन करते समय भी सावधानी रखनी होगी। 
- सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई पुराना कोई परेशान कर सकता है। नसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें 

2022 में कितने चंद्रग्रहण होंगे, कौन-सा भारत में दिखेगा और कौन-सा नहीं? जानिए चंद्रग्रहण से जुड़ी हर खास बात


23 मार्च को उदय होगा गुरु, शिक्षा के मामलों में होंगे बड़े बदलाव, इन 3 राशि वालों का शुरू हो सकता है बुरा समय

9 ग्रहों में से कौन-से ग्रह हमेशा टेढ़ी चाल चलते हैं और कौन-से ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है?

काशी में जलती चिताओं के बीच मुर्दों की राख से खेली गई होली, इस परंपरा में छिपा है गहरा ‘रहस्य’?

23 फरवरी को अस्त हुआ था गुरु ग्रह, अब होने वाला है उदय, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred