हथेली पर यहां होता है शनि पर्वत, इस पर अलग-अलग चिह्नों के मिलते हैं शुभ-अशुभ फल

Published : Jul 17, 2021, 07:32 AM ISTUpdated : Jul 17, 2021, 11:42 AM IST
हथेली पर यहां होता है शनि पर्वत, इस पर अलग-अलग चिह्नों के मिलते हैं शुभ-अशुभ फल

सार

ज्योतिष की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र में भी शनि का प्रभाव विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर विशेष रूप से पड़ता है। जिस प्रकार जन्मकुंडली में शनि खराब होने पर व्यक्ति का जीवन कष्टमय बना रहता है, कोई न कोई परेशानी उसे घेरे ही रहती है, विवाह में बाधाएं आती हैं। ठीक इसी प्रकार हस्तरेखा में यदि शनि पर्वत दबा हुआ है या कमजोर है तो व्यक्ति को उसके अनुसार फल मिलता है।

उज्जैन. ज्योतिष की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र में भी शनि का प्रभाव विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर विशेष रूप से पड़ता है। जिस प्रकार जन्मकुंडली में शनि खराब होने पर व्यक्ति का जीवन कष्टमय बना रहता है, कोई न कोई परेशानी उसे घेरे ही रहती है, विवाह में बाधाएं आती हैं। ठीक इसी प्रकार हस्तरेखा में यदि शनि पर्वत दबा हुआ है या कमजोर है तो व्यक्ति को उसके अनुसार फल मिलता है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

1. हथेली में शनि पर्वत मध्यमा अंगुली के नीचे होता है। भाग्य रेखा इसी पर्वत पर आकर समाप्त होती है। इसलिए शनि का सीधा संबंध भाग्य से होता है।
2. यदि शनि पर्वत पर एक रेखा हो तो व्यक्ति को जबर्दस्त भाग्य का साथ मिलता है।
3. एक से अधिक रेखाएं हों तो व्यक्ति के जीवन में निरंतर बाधाएं आती रहती हैं।
4. शनि पर्वत पर आपस में काटती हुई रेखाएं हों तो यह दुर्भाग्य और चिंताओं की सूचक हैं।
5. शनि पर्वत पर बिंदु हो तो अचानक घटनाएं होती हैं।
6. क्रॉस का चिह्न हो तो यह शारीरिक कमजोरी और नपुंसकता का प्रतीक है।
7. नक्षत्र हो तो मनुष्य में हत्या करने की भावना आ जाती है।
8. वर्ग हो तो यह अनिष्टों से बचाव का सूचक है।
9. यदि शनि पर्वत पर वृत्त यानी गोले का चिह्न हो तो व्यक्ति की रुचि विवाह करने में नहीं रहती है। यह आजीवन कुंवारा रहता है।
10. त्रिकोण हो तो व्यक्ति रहस्यमयी कार्यों में रुचि रखता है।

अशुभ प्रभावों से कैसे बचें?
शनि पर्वत पर मौजूद चिह्नों के कारण यदि अशुभ प्रभाव मिल रहे हों तो उस प्रभाव को कम करने के लिए शनि से जुड़े उपाय किए जाने चाहिए। ऐसे व्यक्ति को रोज शनिदेव के दर्शन करने चाहिए। प्रत्येक शनिवार को गरीबों, दिव्यांगों को जरूरत की भोजन सामग्री भेंट करें। काली गाय की सेवा करें।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

जिस व्यक्ति की हथेली में होता है मालिका योग उसे मिलता है उच्च पद और सम्मान

हाथ की रेखाओं से जानिए व्यक्ति कब हो सकता है डिप्रेशन और तनाव का शिकार

रेखा दोष: जिस व्यक्ति की जीवन रेखा सीधी हो उससे शेयर नहीं करना चाहिए कोई सीक्रेट

हथेली और शरीर के ये निशान देते हैं राजयोग के संकेत, ऐसे लोगों पर बनी रहती है देवी लक्ष्मी की कृपा

किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल, बहुत कम समय में बन जाते हैं धनवान

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम