समुद्र शास्त्र में हथेली पर बनी हुई लकीरों और अलग-अलग तरह के निशानों से व्यक्ति के भाग्य, सेहत, जीवन, पारिवारिक स्थित और स्वभाव के बारे में काफी जानकारियां प्राप्त होती हैं। 

उज्जैन. हथेली पर बनी लकीरों के अलावा व्यक्ति के शरीर के अलग हिस्सों में तिल भी बने हुए होते हैं जिनका समुद्रशास्त्र में विशेष महत्व होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ हिस्से में बने कुछ तिल जहां शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ को अशुभ भी माना गया है। जानिए शरीर के हिस्सों में बने तिल का क्या होता है मतलब...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पीठ पर बना तिल
कई लोगों के पीठ में तिल बना हुआ होता है। यह तिल आकार में छोटा या बड़ा दोनों तरह का हो सकता है। ऐसे में जिन लोगों के पीठ में तिल बना होता है वे काफी आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही कम समय में शिखर तक पहुंच जाते हैं।

2. हथेली पर बना तिल
जिन लोगों को हथेली के बीच में किसी प्रकार तिल बना होता है और मुट्ठी को बंद करने पर वह तिल छिप जाता है वह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के पास धन कम मेहनत करने पर भी आता है।

3. होठ पर बना तिल
होठों पर बना तिल व्यक्ति को काफी सुख-समृद्धि से संपन्न बनाता है। ऐसे लोग दूसरे की मदद से काफी पैसा बनाते हैं और ऐशो आराम से अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

4. गुरु पर्वत पर बना तिल
अगर आपकी हथेली पर गुरु पर्वत के ऊपर तिल बना हुआ हो तो इसका मतलब आपके जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी। ऐसे लोगों का जीवन सुख और समृद्धि के साथ बीतता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

हथेली की ये 5 रेखाएं और निशान बनाते हैं धनवान, ऐसे लोग बनते हैं सफल बिजनेसमैन और पाते हैं सम्मान

माथे पर होती है 7 ग्रहों की रेखाएं, इन्हें देखकर भी जान सकते हैं किसी व्यक्ति से जुड़ी खास बातें

हथेली की रेखाओं से जानिए विवाह से जुड़ी खास बातें, कैसा होगा आपका जीवनसाथी?

हथेली की ये 4 रेखाएं होती हैं बहुत खास, इन रेखाओं से जुड़ा होते हैं हमारी लाइफ के कई राज़

हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किस फील्ड में आपके करियर को मिल सकती है सफलता