ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के जीवन में राजयोग का सुख उसके कुंडली में मौजूद शुभ ग्रहों के शुभ स्थान पर रहने से पता चलता है।

उज्जैन. इसके अलावा भी सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर बने कुछ खास तरह के निशान से भी राजयोग के सुख बारे में पता चलता है। आगे जानिए हथेली पर कहां-कहां और कैसे निशान बनने से व्यक्ति को राजयोग का सुख प्राप्त होता है… 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जिस व्यक्ति की हथेली के एकदम बीच वाले हिस्से पर कोई तोरण, बाण, रथ, चक्र या ध्वजा का निशान दिखता है उसे जीवन में महान उपलब्धि हासिल होती है और शासन करने का एक बड़ा अवसर मिलता है।
2. हथेली पर बने खास निशान के अलावा अगर पैर में चक्र, कमल, शंख और आसन का निशान होता है उसे आजीवन सुख सुविधा मिलती है। ऐसे लोगों के घर में हमेशा लक्ष्मी का सदा वास रहता है।
3. हथेली पर बने खास निशान के अलावा अगर पैर में चक्र, कमल, शंख और आसन का निशान होता है उसे आजीवन सुख सुविधा मिलती है। ऐसे लोगों के घर में हमेशा लक्ष्मी का सदा वास रहता है।
4. जिस किसी की भाग्य रेखा (कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत यानि मध्यमा उँगली तक) सीधी, साफ और अखंडित होते हुए सीधे शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे व्यक्ति को हर प्रकार का सांसारिक सुख, सुविधा और यश की प्राप्ति होती है।
5. सामुद्रिक शात्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती चौड़ी, नाक लंबी होती है और नाभि गहरी होती है उसका जीवन एक राजा की तरह बीतता है। उसके पास जमीन-जायजाद की कोई कमी नहीं रहती।
6. अगर आपके हाथों या पैरों में छत्र, मछली, तालाब, या वीणा जैसे मिलते जुलते निशान बनते हुए दिखाई दे तो वह व्यक्ति उत्तम और बहुत मान-सम्मान प्राप्त करने वाला व्यक्ति बनता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल, बहुत कम समय में बन जाते हैं धनवान

हथेली की ये 5 रेखाएं और निशान बनाते हैं धनवान, ऐसे लोग बनते हैं सफल बिजनेसमैन और पाते हैं सम्मान

माथे पर होती है 7 ग्रहों की रेखाएं, इन्हें देखकर भी जान सकते हैं किसी व्यक्ति से जुड़ी खास बातें

हथेली की रेखाओं से जानिए विवाह से जुड़ी खास बातें, कैसा होगा आपका जीवनसाथी?

हथेली की ये 4 रेखाएं होती हैं बहुत खास, इन रेखाओं से जुड़ा होते हैं हमारी लाइफ के कई राज़