Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?

Published : Sep 01, 2021, 09:52 AM ISTUpdated : Sep 01, 2021, 01:21 PM IST
Palmistry: हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जान सकते हैं आपकी कितनी पुत्र या पुत्री होंगी?

सार

हस्तरेखा शास्त्र (palmistry) से न सिर्फ किसी व्यक्ति के भाग्यशाली और धनवान होने के बारे में पता चलता है, बल्कि संतान सुख के बारे में पता किया जा सकता है। शास्त्रों में कहा गया है कि सबसे बड़ा सुख संतान होता है और पति-पत्नी को संतान प्राप्त करने की इच्छा शादी होने के बाद होने लगती है।

उज्जैन. बच्चे के जन्म होने के बाद माता-पिता दोनों ही बड़े प्यार से उसका पालन-पोषण करते हैं। हथेली की रेखाओं से इससे जुड़ी कई बात छिपी होती हैं। किसी भी दंपत्ति के जीवन में संतान सुख प्राप्त होगा या नहीं, अगर होगा तो कितनी संतानें होंगी इस सब बातों का पता हथेली पर मौजूद रेखाओं और आकृतिओं से आसानी लगाया जा सकता है। आगे जानिए हमारी आपकी हथेली पर कहां-कहां संतान की रेखाएं बनी हुई होती है,,,

1. हथेली पर सबसे छोटी उंगली के नीचे बने बुध पर्वत पर संतान रेखाएं बनी हुई होती है। यहां पर जितनी रेखाएं होती हैं उतनी संतानें व्यक्ति के जीवन में आती हैं।
2. अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार के साथ हो उसकी एक संतान होती है, वहीं अगर बुध पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ हो व्यक्ति को एक से ज्यादा संतान होती हैं।
3. अगर किसी की हथेली पर बुध पर्वत के आस पास कोई द्वीप का निशान बना हुआ होता है उसे संतान सुख प्राप्त करने में काफी परेशानी आती है।
4. हथेली में बुध और शुक्र पर्वत पर जितनी साफ और स्पष्ट रेखा बनती है उतनी संख्या में पुत्र प्राप्ति की संभावना है जबकि हल्की रेखाएं बनने पर व्यक्ति को पुत्री होती है।
5. हथेली में जितनी संतान रेखा अधिक उभरी और स्पष्ट होती है व्यक्ति को उतने ही संतान से अधिक स्नेह और सुख मिलता है। 
6. अगर किसी महिला की हथेली में मध्यमा और कनिष्ठका उंगली के नीचे क्रास का निशान बनता है तो यह संतान सुख के बारे में अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। 
7. हाथ में विवाह रेखा के ऊपर अगर कोई सीधी खड़ी रेखा बनती है तो इसका मतलब होता है कि होने वाली संतान पुत्र होगा। वहीं अगर विवाह रेखा के ऊपर तिरछी कमजोर रेखा बनती है तो इसका अर्थ होता हैं होने वाली संतान पुत्री होगी।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बताती हैं किन लोगों के जीवन में बन सकती है 2 शादियों की स्थिति?

palmistry: बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं और निशान

Palmistry: हथेली में सूर्य रेखा और पर्वत पर शुभ-अशुभ चिह्नों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए

Palmistry: हथेली की ये खास रेखाएं बताती हैं आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी या नौकरी में

Palmistry: जिस व्यक्ति की हथेली में होता है ये खास योग, वो राजा के समान जीवन जीता है

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम