हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) हथेली को पढ़कर लक्षण का वर्णन और भविष्य बताने की कला है, जिसे हस्तरेखा अध्ययन या हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) भी कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में अनेक प्रकार के योगों का वर्णन मिलता है। ये शुभ भी होते हैं और अशुभ भी।

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र का प्रयोग कई सांस्कृतिक विविधताओं के साथ दुनिया भर में देखा जाता है। जो हस्तरेखा पढ़ते हैं, उन्हें आम तौर पर हस्तरेखाविद्, हथेली पढ़ने वाला, हाथ पढ़ने वाला, हस्तरेखा विश्लेषक या हस्तरेखा शास्त्री भी कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में अनेक प्रकार के योगों का वर्णन मिलता है। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में अनेक प्रकार के योगों का वर्णन मिलता है। ये शुभ भी होते हैं और अशुभ भी। उनमें से एक प्रमुख योग है अरविंद योग (Arvind Yoga)। यह योग जिस व्यक्ति के हाथ में पाया जाता है वह व्यक्ति राजा के समान जीवन व्यतीत करता है। व्यक्ति मेहनती होता है और समाज में सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति होता है। आइए जानते हैं यह योग बनता कैसे है और इसका क्या-क्या प्रभाव होता है…

कैसे बनता है अरविंद योग (Arvind Yoga)?
1.
यदि हथेली में सभी पर्वत पुष्ट एवं उभरे हुए हों तथा जीवनरेखा के साथ में कोई सहायक रेखा साथ-साथ चल रही हो, गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न हो तथा स्वास्थ्य एवं भाग्य रेखा (fate line) बलवान हो तो अरविंद योग (Arvind Yoga) बनता है।
2. विद्वानों ने अन्य स्थितियां भी अरविंद योग (Arvind Yoga) के लिए उचित मानी हैं। जैसे यदि जीवनरेखा के बीच में से भाग्य रेखा प्रारंभ होकर शनि पर्वत की ओर जाती हो।
3. यदि जीवनरेखा से दो शाखाएं निकलकर सूर्य पर्वत तथा बुध पर्वत की ओर जाती हों।
4. यदि तर्जनी अंगुली मध्यमा की ओर झुकी हुई हो तथा हथेली में तर्जनी और अनामिका लंबाई में बराबर हों।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद योग (Arvind Yoga) का फल
1.
जिस व्यक्ति के हाथ में उपरोक्त चारों स्थितियों में से किसी भी एक स्थिति में अरविंद योग बनता हो तो वह राजा के समान जीवन व्यतीत करने वाला होता है।
2. ऐश्वर्यशाली, भोग विलास से युक्त, उच्च घराने में जन्म लेने वाला तथा धनवान होता है।
3. अरविंद योग वाले लोगों के जीवन में स्त्री-पुरुष का अभाव नहीं होता। अनेक सेवक चाकरी के लिए उपलब्ध रहते हैं।
4. ऐसा व्यक्ति देश के किसी बड़े पद पर विराजित होता है। बड़ा कारोबारी बनता है। वाहन सुख, भवन सुख, चल-अचल संपत्तियों का मालिक होता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

Palmistry: हजारों में से किसी 1 के हाथों में होती हैं ये 3 खास रेखाएं, बनाती है किस्मत वाला

हथेलियों पर होते हैं हर ग्रह के निशान, जानिए किस ग्रह का चिह्न कैसा दिखाई देता है

हथेली के ये 4 निशान लड़कियों को बनाते हैं बुद्धिमान और किस्मत वाली, इन्हें नहीं होती पैसों की कमी

हथेली पर यहां होता है शनि पर्वत, इस पर अलग-अलग चिह्नों के मिलते हैं शुभ-अशुभ फल

जिस व्यक्ति की हथेली में होता है मालिका योग उसे मिलता है उच्च पद और सम्मान