मकर संक्रांति पर ये मंत्र बोलकर दें सूर्यदेव को अर्घ्य, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Published : Jan 07, 2020, 09:40 AM IST
मकर संक्रांति पर ये मंत्र बोलकर दें सूर्यदेव को अर्घ्य, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सार

इस बार 14 जनवरी की रात को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्यकाल मान जाएगा। इसी दिन संक्रांति के स्नान और दान का महत्व रहेगा।

उज्जैन. मकर संक्रांति पर मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव की पूजा का महत्व है। इस दिन सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये मंत्र और इसके जाप की विधि इस प्रकार है...

सूर्य मंत्र स्तुति
नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्।
दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।
इन्दं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्।
त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।

इस विधि से करें मंत्र का जाप
- मकर संक्रांति की सुबह स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें। इसमें लाल फूल और कुमकुम डालें।
- इसके बाद धीरे-धीरे सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही ये मंत्र भी बोलते रहें।
- अर्घ्य देने के बाद रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप जारी रखें। कम से कम 5 माला जाप जरूर करें।
- मंत्र जाप के बाद सूर्यदेव के हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना कहें।
- इस प्रकार सूर्यदेव की पूजा और मंत्र जाप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम