आप पर है शनि की टेढ़ी नजर तो काली तुलसी की माला से करें इन मंत्रों का जाप, बच सकते हैं परेशानियां से

शनिदेव (ShaniDev) को ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश कहा गया है यानी सभी प्राणियों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का दंड वे ही देते हैं। जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती (Shani s Sadesati) या ढय्या का प्रभाव होता है तो उसके जीवन में अचानक कई परेशनियां आ जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2022 3:46 AM IST

उज्जैन. कई बार तो व्यक्ति इनकी वजह से डिप्रेशन में भी चला जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार वह गलत कदम भी उठा लेता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। मंत्र जाप भी इनमें से एक है। शनिदेव के मंत्रों (Shani Mantra) का जाप विधि-विधान से किया जाए तो परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। 

शनि की साढ़ेसाती और ढय्या
- शनिदेव इस समय मकर राशि में मौजूद हैं, ऐसे में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इनके अलावा मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव है।
- 29 अप्रैल 2022 को जब शनि राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ में प्रवेश करेंगे तो धनु राशि पर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा और मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इनके अलावा कुंभ राशि पर साढेसाती का दूसरा और मकर पर अंतिम चरण शुरू होगा।
- शनि की ढय्या का प्रभाव मिथुन और तुला राशि से खत्म हो जाएगा और कर्क तथा वृश्चिक पर शुरू हो जाएगा।

शनि का पौराणिक मंत्र
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

शनि का वैदिक मंत्र
ऊँ शन्नोदेवीर- भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

तांत्रिक शनि मंत्र: 
ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः।

शनि गायत्री मंत्र
ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

इस विधि से करें मंत्र जाप
- शनिवार की शाम को स्नान आदि करने के बाद घर के किसी साफ स्थान पर शनिदेव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- शनिदेव को नीले फूल, काला कपड़ा, काली उड़द और काले तिल चढ़ाएं। साथ ही मीठी पुरी का भोग भी लगाएं।
- इसके बाद काली तुलसी की माला से ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।


 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा


Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं

Share this article
click me!