श्रीराम नवमी आज: दुर्भाग्य दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय

आज (21 अप्रैल, बु‌धवार) श्रीराम नवमी है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन छोटे-छोटे ज्योतिषीय उपाय करने से आपका दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2021 3:49 AM IST

उज्जैन. आज (21 अप्रैल, बु‌धवार) श्रीराम नवमी है। इस दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन छोटे-छोटे ज्योतिषीय उपाय करने से आपका दुर्भाग्य दूर हो सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। श्रीराम नवमी पर अपनी सुविधा अनुसार इनमें से कोई 1 उपाय करें…

1. श्रीराम नवमी पर किसी विष्णु मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और पीले फलों का भोग लगाएं।
2. भगवान श्रीराम का अभिषेक केसर मिश्रित गाय के दूध से करें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
3. श्रीराम नवमी पर गरीबों और जरूरतमंदों की भोजन, अनाज, कपड़े आदि का दान करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
4. श्रीराम नवमी पर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करें औऱ् श्रीराम स्तुति का पाठ करें। ये भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने का बहुत ही आसान उपाय है।
5. किसी राम मंदिर में बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें।
श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥

6. भगवान श्रीराम को पीले वस्त्र अर्पित करें क्योंकि धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहा गया है यानी पीले वस्त्र पहनने वाला और भगवान श्रीराम विष्णु के ही अवतार हैं।
7. श्रीराम नवमी पर भगवान श्रीराम को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। बाद में यह खीर पति-पत्नी मिलकर खाएं। इससे दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

राम नवमी के बारे में ये भी पढ़ें

आज राम नवमी पर करें इन 5 में से किसी 1 मंत्र का जाप, दूर हो सकती हैं परेशानियां

श्रीराम नवमी 21 अप्रैल को, इस विधि से करें पूजा और ये हैं शुभ मुहूर्त

21 अप्रैल को देवी के साथ-साथ करें भगवान श्रीराम और श्रीगणेश की भी पूजा, ध्यान रखें ये बातें

श्रीराम नवमी: संस्कृत, अवधी, हिंदी के अलावा और भी भाषाओं में लिखी गई है रामायण

Share this article
click me!