आज (21 अप्रैल, बुधवार) श्रीराम नवमी का पर्व है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार द्वापर युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, तभी से ये पर्व मनाने की पंरपरा चली आ रही है।

उज्जैन. आज (21 अप्रैल, बुधवार) श्रीराम नवमी का पर्व है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार द्वापर युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, तभी से ये पर्व मनाने की पंरपरा चली आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करने से परेशानियां को अंत हो सकता है। ये मंत्र और इनके जाप की विधि इस प्रकार है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्र
1. श्रीरामचन्द्राय नम:।
2. रामाय नम:।
3. श्रीं राम श्रीं राम।
4. ॐ राम ॐ राम ॐ राम।
5. श्रीराम शरणं मम्।

जाप विधि
- श्रीराम नवमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीराम की मूर्ति या तस्वीर एक साफ स्थान पर स्थापित करें।
- इसके बाद पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा करें। दीपक लगाएं, फल-फूल चढ़ाएं।
- इसके बाद तुलसी की माला से ऊपर बताए गए किसी एक मंत्र का जाप करें।
- कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। जाप के बाद भगवान श्रीराम के समझ अपनी मनोकामना कहें।
- ये उपाय सच्चे मन से करें। जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

राम नवमी के बारे में ये भी पढ़ें

श्रीराम नवमी 21 अप्रैल को, इस विधि से करें पूजा और ये हैं शुभ मुहूर्त

21 अप्रैल को देवी के साथ-साथ करें भगवान श्रीराम और श्रीगणेश की भी पूजा, ध्यान रखें ये बातें

श्रीराम नवमी: संस्कृत, अवधी, हिंदी के अलावा और भी भाषाओं में लिखी गई है रामायण