हाथरस में फटा कोरोना बम, एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित; 4 बच्चे भी आए चपेट में

Published : May 11, 2020, 11:59 AM IST
हाथरस में फटा कोरोना बम, एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित; 4 बच्चे भी आए चपेट में

सार

हाथरस में सोमवार को एक ही परिवार के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इस परिवार के एक बुजुर्ग नोएडा से इलाज कराकर वापस लौटे थे, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इनके परिवार के 27 लोगों को क्वारंटाइन किया था। जिसमे से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।   

हाथरस(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के हाथरस में कोरोना संकट गम्भीर हो गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। हाथरस में सोमवार को एक ही परिवार के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इस परिवार के एक बुजुर्ग नोएडा से इलाज कराकर वापस लौटे थे, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने इनके परिवार के 27 लोगों को क्वारंटाइन किया था। जिसमे से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल हाथरस जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है, जिसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 15 है।  

बता दें कि हाथरस जनपद कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि एक हफ्ता पूर्व ज्ञानेंद्र अग्रवाल नाम के बुजुर्ग नोएडा के जेपी हॉस्पिटल से इलाज करवाकर लौटे थे। वापस लौटे तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। दो दिन बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया और उनके परिवार के 27 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया। जिनका कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।  

लापरवाही से फैला वायरस 
हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश राठौर ने बताया कि ज्ञानेंद्र अग्रवाल को कैंसर की बीमारी है । वह बीते सप्ताह ही नोएडा से कीमोथेरेपी करा कर आए थे। उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया तो रिपोर्ट पाजिटिव आई । परिवार के लोगों को रिपोर्ट आने तक उनसे दूरी बनाने को कहा गया था । लेकिन उनके द्वारा लापरवाही की गई। परिवार के सभी 27 मेम्बर को क्वारंटाइन किया गया था। अब उनके परिवार के 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ के मुताबिक ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके परिवार द्वारा कहीं न कहीं निश्चित रूप से लापरवाही बरती गई है। नोएडा से आने के बाद ज्ञानेंद्र की जांच कराई गई थी।  

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 15
इस परिवार के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 9 से बढ़कर 19 हो गई है, जिसमें चार लोग तबलीगी जमात से जुड़े थे, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 है। हाथरस स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही लापरवाही के कारण बाहर से आने वाले लोगों की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसका खामियाजा जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या के कारण भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल सभी 10 लोगों को क्‍वारंटाइन किया गया है।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित
Ganga Expressway 2026: 29 अप्रैल को होगा लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार